April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

गायब मिले डॉक्टर और सुरक्षा गार्ड भी फरार

गायब मिले डॉक्टर और सुरक्षा गार्ड भी फरार
साफ सफाई में व्यापक कमी से बिफरे विधायक, ऐन मौके पर ही विधायक ने डीएम से लेकर उपमुख्यमंत्री को दी सूचना
महुआ, नवनीत कुमार

महुआ के अनुमंडल अस्पताल का औचक निरीक्षण करने पहुंचे स्थानीय विधायक वहां की व्यापक अनियमितता देख भौचक रह गए। इस दौरान उन्होंने यहां के प्रभारी चिकित्सा प्रभारी को फटकार लगाई और ऐन मौके पर ही डीएम व उप मुख्यमंत्री से इसकी शिकायत की।
अस्पताल का औचक निरीक्षण करने पहुंचे विधायक ने बताया कि यहां 2 दिनों से महिला चिकित्सक नहीं है। इस बीच प्रसव रोगी एएनएम और जीएनएम के भरोसे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि यहां प्रसव कराने के लिए रुपए की मांग की जाती है। अस्पताल में अल्ट्रासाउंड बंद थे। यहां तक की सुरक्षा कर्मी की भी कमी थी। कई स्वास्थ्य कर्मी भी गायब थे। अस्पताल में व्यापक गंदगी को देख विधायक भौचक रह गए। विधायक ने बताया कि यह अस्पताल खुद बीमार है। यहां मरीजों को कोई सुविधा नहीं मिलती है। उन्होंने यह भी कहा कि अस्पताल में यक्ष्मा की जांच भी प्रभावित है। यह अस्पताल वैशाखी पर चल रहा है। विधायक यहां मरीजों की समस्याओं को भी सुने और उसे निष्पादन के लिए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को निर्देश दिया। विधायक के द्वारा अनुमंडल अस्पताल का निरीक्षण करने से स्वास्थ्य कर्मियों के बीच हड़कंप मची है। विधायक ने बताया कि अस्पताल में अनियमितता अब बर्दाश्त नहीं। इसके लिए वे उपमुख्यमंत्री और मुख्यमंत्री से भी बात करेंगे। मालूम हो कि अस्पताल में व्यापक अनियमितता पर आपके अखबार हिंदुस्तान द्वारा प्रमुखता से खबर छापी गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.