बरियारपुर में पिता की मौत और पुत्र गंभीर गांव में मातमी सन्नाटा
बरियारपुर में पिता की मौत और पुत्र गंभीर
गांव में मातमी सन्नाटा
महुआ, नवनीत कुमार
एक साथ दो शव निकलने पर महुआ अनुमंडल के बरियारपुर गांव में मातम छा गया। हर चेहरे पर गम था और मृतक के परिजनों में कोहराम मचा था। घटना से शोक संतप्त गांव वालों ने घर में चूल्हा नहीं जलाया।
महुआ अनुमंडल के बिशुनपुर बलभद्र गौसपुर बरियारपुर पंचायत के बरियारपुर वार्ड नंबर 9 निवासी 54 वर्षीय अरुण कुमार की मौत सड़क दुर्घटना में हो गई थी। इस घटना में मृतक के पुत्र अमन भी गंभीर रूप से घायल हुए जिनका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। घटना बीते गुरुवार को बनारसी चौक के पास तब हुई थी जब अरुण कुमार अपनी बेटी के यहां खरिका गए थे और वहां से घर लौट रहे थे। शुक्रवार को मृतक का अंतिम दर्शन करने के लिए लोगों की भीड़ जुटी थी और परिवार में चित्कार मचा था। हर कोई घटना पर गमगीन था और उनके मुंह से आह निकल रही थी।
पत्नी सुनीला की तो उजर गई दुनिया:
मृतक अरुण कुमार की पत्नी सुनीला की तो दुनिया ही उजर गई। अब वह किसके सहारे जिएगी। वह विलाप कर रही थी और लोग उसे ढांढस बंधा रहे थे। मृतक के 5 पुत्री रुचि, पूजा और सीमा की शादी हो गई है। जबकि नेहा और निभा कुमारी है। वही 2 पुत्र में गुड्डू की शादी के एक महीने भी नहीं बीते हैं। वही घायल अमन अभी कुमारा है और वह जीवन मौत से जूझ रहा है। ग्रामीण नरेश सिंह, दिनेश सिंह, गणेश सिंह, दिलीप सिंह आदि ने घटना को दुखद बताते हुए कहा कि एक परिवार का सबकुछ उजड़ गया। शुक्रवार को गांव से अरुण सिंह और सुरेंद्र सिंह का शव एक साथ निकला तो सब लोग गमगीन हो गए। सुरेंद्र सिंह की आकस्मिक मौत हो गई थी। इसी गांव में एक सप्ताह पूर्व 5 वर्षीय मासूम लक्ष्य को दरवाजे के पास ही ईट लदे ट्रैक्टर ने कुचल दिया था। जिससे उसकी मौत हो गई थी। मृतक धीरज सिंह का इकलौता पुत्र था। इस घटना के दुख से लोग उभरे नहीं थे कि दूसरी घटना हो गई।
