March 16, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

मकर संक्रांति के अवसर पर प्रमुख मुन्ना कुमार एवं उप प्रमुख रोहित कुमार के आवास पर चुरा दही भोज का अयोजन।

गोरौल वैशाली जाहिद वारसी की रिपोर्ट।

मकर संक्रांति के अवसर पर प्रमुख मुन्ना कुमार एवं उप प्रमुख रोहित कुमार के आवास पर चुरा दही भोज का अयोजन।

गोरौल प्रखंड के प्रमुख मुन्ना कुमार एवं उप प्रमुख रोहित कुमार ने मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर प्रखंड क्षेत्र के अनेक गणमान्य अतिथियों को अपने आवास पर बुलाकर सभी का आशीर्वाद लिया एवं सप्रेम भोजन कराया, इस अवसर पर जदयू नेता अवतार पटेल उर्फ छोटू पटेल ने अतिथियों का स्वागत कर प्रखंड क्षेत्रों में अधूरे विकास कार्यों को समय रहते पूरा करने की बात कही, उपस्थित अतिथियों में राजद के कद्दावर नेता राम इकबाल राय, राजनंदन प्रसाद यादव,पंस रामचंद्र पटेल,पंस राजकुमार साह, बलवीर सिंह,पंस हेमराज, समाजसेवी चंद्रशेखर पटेल, राजेश कुमार, पूर्व मुखिया रामकरण राय, उमेश कुमार, पुर्व उप प्रमुख संजय प्रसाद सिंह, भरत राय, मुखिया राजेश कुमार,राज कुमार साह, प्रियंका कुमारी , रमेश शाह, पत्रकार सुधीर झा, शैलेंद्र कुमार पांडे मुकेश कुमार, जाहिद वारसी, रंजीत झा, अमरेश कुमार पंस शहाबुद्दीन, विनय यादव सहित सैकड़ों महागठबंधन के नेता और कार्यकर्ता उपस्थित होकर नए साल की बधाई के साथ आज के राजनीतिक परिवेश पर चर्चा की, सभी ने मिलजुल कर अमन शांति के साथ एक दूसरे के कंधे से कंधा मिलाकर प्रखंड क्षेत्र के अधूरे पड़े कार्यों को एवं सरकार द्वारा चलाए जा रहे हैं जन कल्याण योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.