March 16, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

जदयू प्रखंड अध्यक्ष की माता जी को दी श्रद्धांजलि

जदयू प्रखंड अध्यक्ष की माता जी को दी श्रद्धांजलि
महुआ। नवनीत कुमार
जदयू के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष की माताजी के श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे लोगों ने उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। रविवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन उनके पैतृक गांव महुआ के जहांगीरपुर सलखनी में किया गया। जहां कई नेता पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
महुआ प्रखंड के पूर्व जदयू अध्यक्ष उमेश कुमार सिंह की मां स्व जानकी देवी की श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे पार्टी के प्रदेश महासचिव और समस्तीपुर के संगठन प्रभारी जागेश्वर राय ने कहा कि मृत्यु परम सत्य है और इस सत्य को कभी नकारा नहीं जा सकता। मुखिया रूबी देवी के पति दिलीप राय के अलावा नरेंद्र सिंह, लालबाबू राय, सुधीर मालाकर, वीरेंद्र सिन्हा, सागर सिंह, मनोज राय, समाजसेवी सत्येंद्र कुमार, पत्रकार नवनीत कुमार आदि ने भी दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.