April 30, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

आपका सेवक आपके द्वार कार्यक्रम के दौरान विधायक पहुंचे जनता के दरबार

आपका सेवक आपके द्वार कार्यक्रम के दौरान विधायक पहुंचे जनता के दरबार
बिहार में कारवाई और सुनवाई वाली जनता की सरकार: डॉ. मुकेश रौशन
महुआ, नवनीत कुमार
आपका सेवक आपके द्वार कार्यक्रम के तहत स्थानीय विधायक बुधवार को एक बार फिर जनता के दरबार में हाजिर हुए और उनकी समस्याओं को सुनें। विधायक डॉ मुकेश रौशन महुआ के सुपौल टरिया पंचायत पहुंचे। जहां समस्या सुनाने के लिए भीड़ उमर पड़ी। इस मौके पर पदाधिकारी के सिर से पसीने छूट दे दिखे।
विधायक डॉ रौशन सुपौल टरिया पंचायत में वार्ड 8, 9 व 10 मे पहुंचकर विकास कार्यो का जायजा लिया। पंचायत स्तर पर सरकार की योजनाओं का जानकारी स्थानीय लोग से प्राप्त कर की और सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं धरातल पर उतरा या नहीं यह जाना। विधायक के पहुंचते ही समस्याओं पर दुखड़ा सुनाने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस बीच जनता की शिकायत को दूर करने के लिए संबंधित पदाधिकारियों को त्वरित सुनवाई और कारवाई करने का निर्देश दिए। इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी शिवांगी कुमारी, ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता सहित अन्य विभागीय पदाधिकारी उपस्थित होकर लोगों की समस्याओं को सुना। डॉ. रौशन ने कहा कि महागठबंधन के सरकार विकास के प्रति वचनबद्ध है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव का आह्वान है सभी योजनाओं का कार्य जमीन स्तर पर हो। सरकार के द्वारा चलाए जा रहे योजनाओ का लाभ ग्रामीण स्तर पर मिले। विधायक ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र मे आपका सेवक आपके द्वार कार्यक्रम का शुभारंभ किया हूं और लोगों की समस्याओं का निदान करना उनका लक्ष्य है। विधायक ने लोगों की कई समस्याओं को मौके पर निष्पादन भी किया और पदाधिकारियों को समाधान करने के लिए निर्देश दिया। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय जन प्रतिनिधि के साथ मो सरफराज एजाज, दिलीप राय, मनोज राय, नसीम अख्तर, प्रखंड अध्यक्ष चेहराकला सुबोध राय, महुआ के राजद प्रखंड अध्यक्ष नसीम रब्बानी, रणविजय यादव, रामाशंकर यादव, विशाल यादव, संजय पासवान, अमर आलोक, अजीत यादव आदि भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.