May 2, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

शिक्षक अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन ।सुधीर मालाकार, NRINA

शिक्षक अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन ।

रिपोर्ट सुधीर मालाकार।

महुआ (वैशाली) प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय जहांगीरपुर सलखन्नी , दक्षिणी में प्रधानाध्यापक अनिरुद्ध कुमार सिंह के नेतृत्व में एक दिवसीय शिक्षक ,अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन किया गया । इस अवसर पर विद्यालय के समग्र विकास में शिक्षकों एवं अभिभावकों की भूमिका पर खुलकर सभी ने अपने अपने विचार रखे ।पठन-पाठन किस प्रकार सुचारू रूप से संचालित हो ,बच्चे कितना अच्छे से अच्छे तरीके से शिक्षा ग्रहण कर सके इन सभी बिंदुओं पर चर्चा हुई। चर्चा में भाग लेते हुए शिक्षक अनिरुद्ध कुमार सिंह प्रधानाध्यापक ,आदित्य राज, ब्रजेश कुमार, फैज अहमद ,पूनम कुमारी, अर्चना कुमारी अपने अपने विचार रखे ।वहीं अभिभावकों रमाशंकर चौधरी, मनोज चौधरी, शिवजी झा, रूपा कुमारी ,डोली कुमारी ,नीतू झा, भवानी देवी सहित अन्य कई लोग शामिल उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.