अनुमंडल स्तरीय प्रतियोगिता में छात्रों ने लहराया परचम । रिपोर्ट सुधीर मालाकार,NRINA
अनुमंडल स्तरीय प्रतियोगिता में आदर्श पब्लिक स्कूल के छात्रों ने लहराया परचम ।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार।
महुआ (वैशाली )74 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर महुआ अनुमंडल प्रशासन की ओर से स्कूल स्तरीय प्रतियोगी कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिसमें भाषण, क्विज ,संगीत, पेंटिंग आदि विधाओं का प्रस्तुति किया गया ।जिसमें क्षेत्र के कई विद्यालयों के छात्र छात्राओं ने अपना सफल प्रस्तुति दी। इसी करी में महुआ प्रखंड क्षेत्र के सूरतपुर ग्राम स्थित आदर्श पब्लिक स्कूल के छात्रों ने कई प्रतियोगिता अपना दबदबा बनाए रखा। जिसने क्विज प्रतियोगिता राजीव अचल व आशिक राज प्रथम स्थान ,भाषण प्रतियोगिता में सुशील कुमार प्रथम तथा पेंटिंग प्रतियोगिता में सन्नी राज तृतीय स्थान प्राप्त किया।बबली एवम अभिषेक क्विज प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। छात्रों की सफलता पर आदर्श स्कूल के प्राचार्य शंकर मालाकार ने बताया कि हमारे विद्यालय में विद्यार्थियों को पठन-पाठन के अलावा गीत संगीत , नृत्य, खेलकूद ,पेंटिंग इत्यादि विधाओं की शिक्षा दी जाती है ।जिसके प्रतिफल हमारे विद्यालय के छात्र छात्राएं इस प्रतियोगी सफलता प्राप्त की है।हम इनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं प्रतियोगिता में सफल प्रतियोगियों को गणतंत्र दिवस के अवसर पर महुआ अनुमंडलधिकारी संदीप कुमार द्वारा सम्मान ,पुरस्कार दिए गए ।
