पाठशाला नूनगोला (पूर्वी), हाजीपुर वैशाली। इस संस्थान का उद्देश्य- बेहतर शिक्षण सेवा, उत्कृष्ट परिणाम।
पाठशाला नूनगोला (पूर्वी), हाजीपुर वैशाली।
इस संस्थान का उद्देश्य- बेहतर शिक्षण सेवा, उत्कृष्ट परिणाम।
रिपोर्ट: अब्दुल वाहिद ,हाजीपुर वैशाली
हाजीपुर- गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर पाठशाला में *क्विज़ प्रतियोगिता (Quiz Competition)* का दो दिवसीय आयोजन किया गया। जिसमें वर्ग – 3 से 10 तक के विद्यार्थियों ने बढ़ -चढ़ कर भाग लिया। विद्यार्थीगण ने शानदार प्रदर्शन किये । इस क्विज़ में उनके बीच विजेता बनने की होर बनी रही। पाठशाला परिवार के क्विज प्रतियोगिता आयोजक द्वारा क्विज़ को 4 टीम – A, B, C और D में बाँटा गया। जिसमें कुल 6 राउंड – अंग्रेजी, विज्ञान, उर्दू , गणित, समाज अध्ययन और हिंदी शामिल किया गया । साथ ही इस कार्यक्रम को सही तरीके से संचालन हेतु आशा मिस और आफरीन मिस (स्कोरर), सदफ मिस (एंकर) , क्विज के निर्णायक-मो कामरुद्दीन सर एवं मो हसीब सर के द्वारा की गई। साथ ही क्विज़ कार्यक्रम को सुचारू रूप से चलाने के लिए रिज़वाना खातून, मुकद्दस क़मर, शिवेश, नय्यर व अन्य सदस्यों ने अपनी सहभागिता दिए। इस विशेष कार्यक्रम की अध्यक्षता मो कामरुद्दीन सर के द्वारा की गई। क्विज़ कार्यक्रम के विशेष आगन्तुक मो सेराज सर (सेवा निर्वित प्रधानाध्यापक), मो हैदर अली (पूर्व सभापति, हाजीपुर) एवं रईसा खातून (वार्ड पार्षद, वार्ड -19, हाजीपुर) , मो सद्दाम हुसैन (समाज सेवी) मौज़ूद थे, जिनके द्वारा विजेता टीम को अवार्ड से नवाज़ा गया। क्विज़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान टीम- A , द्वितीय स्थान टीम- D एवं तृतीय स्थान टीम- C को मिला। अभिभावकों ने इस कार्य से काफी खुश नजर आए और विद्यार्थियों को ढ़ेर सारी शुभकामनायें दिये। पाठशाला संचालक -सह- क्विज़ प्रभारी सुकेश कुमार का कहना है कि इस प्रकार के कार्यक्रम होने से विद्यार्थियों में सर्वांगीण विकास होती है। विगत वर्षों से वर्ग-10 (मैट्रिक) एवं 10+2 (इंटर) में शानदार प्रदर्शन करते आ रहें है और हम आगे भी इसके लिए प्रतिबद्ध है।
पाठशाला के *संचालक सुकेश कुमार का कहना है कि हमने *शिक्षा को पैसों से नही जोड़ा है। हमारी संस्थान में गरीब व असहाय बच्चों को मुफ्त शिक्षा दी गयी है,दिया जा रहा है और आगे भी दी जाएगी। छात्रों को उत्कृष्ट रिजल्ट लाने की हम गारंटी देते है एवं समय-समय पर हम उन्हें मोटीवेट भी करते रहते है ताकि जीवन में किसी भी कठिनाइयों को सामना करते हुए वो अपने लक्ष्य तक पहुँच सके। हम सभी अभिभावकों को आभार व्यक्त करते है कि उन्होंने हम पर भरोसा कर अपने बच्चों का नामांकन करवाये है व नामांकन करवा रहे है। वर्ग- 1 से 10 तक (सभी बिषय) योग्य शिक्षकों द्वारा पढ़ाई व सिखायीं जाती है। हम समाज में तेज विद्यार्थी ही नही बल्कि कुशल नागरिक भी देने का वादा करते है। जो आगे चलकर अपने समाज , राज्य व देश के तरक्की में अपना योगदान दे। हम बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के प्रति भी समर्पित है। कोई बेटी शिक्षा से वंचित न रह जाये, इसलिए हम उनके लिए समय-समय पर विशेष कार्यक्रम शिक्षा जागरूकता* कार्यक्रम करते रहे है। आप सभी अभिभावकों से अनुरोध है कि आप *पाठशाला नूनगोला पूर्वी* से जुड़े एवं अपने बच्चों का स्वर्णिम भविष्य बनाये।
इस बात की जानकारी पत्रकारों स बात -चीत के दौरान कही गयी।
