May 2, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

देशी कट्टा के साथ गिरफ्तार तीन। रिपोर्ट ज़ाहिद वारसी

गोरौल वैशाली जाहिद वारसी की रिपोर्ट।

देशी कट्टा के साथ गिरफ्तार तीन।

अपराधियों में से एक मिथिलेश की लम्बी है अपराधिक इतिहास । शनिवार की देर रात्रि को देशी कट्टा के साथ गिरफ्तार किए गए तीनों अपराधियो को गोरौल पुलिस ने हाजीपुर जेल भेज दिया है. ज्ञातव्य हो कि थाना क्षेत्र के छितरौली स्थित गोलंबर के निकट किसी अपराधी घटना को अंजाम देने एक ही बाइक पर सवार होकर जा रहे थे,जिसे, एसआई राजेश कुमार सिंह ने धर दबोचा था. उसके पास से 2 देशी कट्टा ,4 जिंदा कारतूस, 2 बाइक को भी बरामद किया था. गिरफ्तार अपराधी की पहचान वैशाली जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के बिठौली गांव निवासी गुड्डू सहनी, इमादपुर गांव निवासी दीपक कुमार एवं मजफ्फरपुर जिले के मीनापुर थाना अंतर्गत मोथहा गांव निवासी मिथलेश कुमार के रूप में किया गया था. वही अनुसंधान कर्ता विदुर कुमार ने बताया कि मिथलेश एक बड़ा अपराधी है ,जिसपर मजफ्फरपुर जिले के मीनापुर थाना कांड संख्या 513-2017 अहियापुर थाना कांड संख्या 105-2019 कांड संख्या 440-2019 कांड संख्या 615-2019 कांड संख्या 648-2019, कांड संख्या 749-2019 कांटी थाना कांड संख्या 443-2019 सिवाई पट्टी थाना कांड संख्या 45-2019 दफा 392,394, 395 सहित कई संगीन धाराओं में प्राथमिकी दर्ज किया गया है. हालांकि तीनो अपराधियो का और भी अपराधी इतिहास को खंगाला जा रहा है.
थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि तीनों से पूछताछ करने के बाद जेल भेज दिया गया है. मामले की जांच चल रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.