पूर्ब केंद्रीय मंत्री शरद यादव का अस्थि कलश गोरौल पहुंचते ही लोगो ने फूल चढ़ाकर श्रद्धा सुमन अर्पित की
गोरौल वैशाली जाहिद वारसी की रिपोर्ट ।

पटना से मधेपुरा जा रहे स्वर्गीय पूर्ब केंद्रीय मंत्री शरद यादव का अस्थि कलश यात्रा गोरौल पहुचते ही राष्ट्रीय जनता दल एवं महागठबंधन के नेताओ सहित बुद्धिजीवी, समाजवादी लोगो ने फूल चढ़ाकर श्रद्धा सुमन अर्पित की। गोरौल में श्रद्धासुमन कार्यक्रम का नेतृत्व नगर पंचायत राजद के प्रखंड अध्यक्ष गणेश सहनी कर रहे थे। हलाकि कलश यात्रा में मंत्री समीर महासेठ,विधायक मुकेश रौशन के साथ दर्जनों मंत्री विधायक चल रहे थे। सभी लोग मण्डल कमीशन के पुरोधा शरद यादव अमर रहे का नारा लगा रहे थे। गोरौल में श्रद्धा सुमन अर्पित करने बालो में जिला अध्यक्ष बैधनाथ सिंह चंद्रवंशी, वैशाली जिला प्रमुख संघ के अध्यक्ष मुन्ना कुमार,जदयू किसान प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष त्रिविक्रम कुमार सिंह,राजद प्रखण्ड अध्यक्ष प्रसाद यादव ,शिव ,ज़िला पार्षद रूबी कुमारी, मुखिया विकास कुमार, राम एकवाल यादव, पैक्स अध्यक्ष सन्तोष यादव, संजय कुमार,सुरेश यादव, जैनुद्दीन आजाद,,वैजू सहनी,सहित अन्य दर्जनों लोग सामिल थे
