May 1, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

एन टी टी प्रशिक्षणार्थी ने (फर्स्ट एड) प्राथमिक उपचार की विधि सीखी ।

एन टी टी प्रशिक्षणार्थी ने (फर्स्ट एड) प्राथमिक उपचार की विधि सीखी ।

रिपोर्ट सुधीर मालाकार

वैशाली! सहदेई बुजुर्ग, प्रखंड क्षेत्र के पहाड़पुर तोई अंधराबर चौक स्थित बालेश्वर सिंह सुदामा देवी नर्सरी टीचर ट्रेनिंग प्रथम वर्ष, द्वितीय वर्ष के प्रशिक्षणार्थियों का प्रशिक्षण सत्र सुचारू रूप से संचालित हो रही है ।जहां पर सत्र 2021 – 23 में अध्यनरत प्रशिक्षणार्थियों को विभिन्न विषयों की जानकारी दी जा रही है । रविवार को संचालित वर्ग में विद्यालय में होने वाले बच्चों के बीच छोटी-मोटी दुर्घटनाओं के उपचार जल्द से जल्द किस प्रकार की जाए ,इसके लिए प्राथमिक उपचार की जानकारी उन्हें डेमो करके बताई गई । कट फट जाने या चोट लगने पर फर्स्ट ऐड द्वारा किस प्रकार उसकी देखभाल की जा सकती है। बुखार ,सर्दी, पेट दर्द, सर दर्द जैसी बीमारी में से जल्द से जल्द राहत पहुंचाई जा सके ,इसकी भी जानकारी दी गई ।पानी में डूबे हुए व्यक्ति प्राथमिक उपचार किस प्रकार की जा सके इसकी भी जानकारी दी गई ।गेस्ट टीचर नंदन कुमार चंदन, सुधीर मालाकार, डॉक्टर बी एन शर्मा शामिल है ।इस मौके पर संस्थान के निदेशक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम सत्र का वार्षिक परीक्षा संभावित अप्रैल माह में होना है, जिसके लिए तैयारी पूर्ण रूप से कराई जा रही है ।संभावित प्रश्नों की सूची विद्यार्थियों को उपलब्ध करा दी गई है ,जिससे वे बेहतर तरीके से तैयारी कर अपने परीक्षा में उच्चतम अंक को प्राप्त कर सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.