संत रविदास की भव्य जयंती समारोह का आयोजन ।
संत रविदास की भव्य जयंती समारोह का आयोजन ।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।
वैशाली ! महुआ , 15 वी सदी के महान संत व समाज सुधारक संत रविदास की जयंती प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांव में बड़े भक्ति भाव से आयोजित की गई जगह जगह भव्य पंडाल का निर्माण कर पूजा अर्चना के साथ साथ भजन कीर्तन का भी आयोजन किया गया था। इस मौके पर संत रविदास के बताए हुए आदर्शों की व्याख्या वक्ताओं ने किया और बताया कि संत रविदास का जीवन भक्तिमय आदर्शों से भरा हुआ था ।उन्होंने बाह्य आडंबर के खिलाफ जागरूक किया और कहा था कि “मन चंगा तो कठौती में गंगा “जीवन में साधकों को प्रेरणा दी । सच्चे मन से ईश्वर की भक्ति की जाए तो वह पल भर की तलाश में मिल सकते हैं । जयंती समारोह समसपुरा, हरपुर बेलवा, सुपौल टरिया ,कुशहर, डगरू, छतवारा ,महुआ , मधोल, मंगरोहिया ,पहाड़पुर ,गोरोगम्मा , मिर्जानगर, भदवास सहित अन्य गांव में आयोजित की गई ।हरपुर बेलवा में रमेश राम के नेतृत्व में जयंती समारोह का आयोजन किया गया ।वही कुशहर में पूर्व जिला पार्षद सुरेंद्र शास्त्री ने श्रद्धा सुमन अर्पित की। ओस्ती हरपुर मैं जगदेव राम के नेतृत्व में तो वही मिर्जानगर में बलिंदर दास के नेतृत्व में संत रविदास की जयंती आयोजित की गई ।इस मौके पर जगह-जगह भजन कीर्तन एवं संस्कृति कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
