May 1, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

महाबीर मंदिर में श्रीराम कथा के तीसरे दिन उमड़ी श्रद्धालुओ की भीड़

श्रीराम कथा में उमड़ी श्रद्धालुओ की भीड़

महुआ से मोहन कुमार की रिपोर्ट

वैशाली/ महुआ के पुरानी बाजार में स्थित महावीर मंदिर में चार दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा के तीसरे दिन श्रद्धालुओ की उमड़ी भीड़ । संसार में वैसे व्यक्ति निर्धनतम होते हुए भी धन्य है। जिसके हृदय में एकमात्र भगवान श्री हरि की भक्ति निवास करती है , क्योंकि उसके हृदय में भगवान भक्ति के सूत्र में आवद्ध होकर प्रवेश कर जाते हैं। उक्त बातें महावीर मंदिर महुआ में आयोजित 70 वें वार्षिक आयोजन में विशिष्ट अतिथि पद से प्रवचन करते हुए भागवत कथाकार पंडित कुशेश्वर चौधरी ने कही। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति मन , बुद्धि , हृदय , प्राण आदि को निरुद्ध कर सच्चे हृदय से भगवान का स्मरण करता है। वैसे व्यक्ति के लिए भगवान का कहना है कि वे उसे कैसे छोड़ सकते हैं। भक्त उनका हृदय है और वे भक्तों के हृदय हैं। चुकी भक्त भगवान के अतिरिक्त किसी को नहीं जानता है अतः भगवान भी अपने भक्तों के अतिरिक्त किसी को नहीं जानते हैं। भगवान भक्त के आश्रय होते हैं। भक्त और भगवान दोनों ही अनुपम भाव से भावित होकर दोनों एक दूसरे का चिंतन भी करते हैं। अगर ऐसा कहा जाए भगवान भक्त के अधीन है तो अत्युक्ती नहीं क्योंकि ऐसा स्वयं भगवान ने ही कहा है। उक्त कार्यक्रम में भभुआ से पधारे मानस बिहारी शास्त्री जी महराज संगीत के माध्यम से रामकथा का वाचन बड़े ही मार्मिक ढंग से किए । उन्होंने आगे कहा कि रामकथा का आनंद तभी है, जब वक्ता और श्रोता दोनों सुर, लय, ताल मिलाकर कथा का रसपान करें। प्रेम प्रकट हो जाए तो परमात्मा खुद प्रकट हो जाएंगे। प्रेम के बिना जीवन का कोई अर्थ नहीं है । रामकथा का महत्व हमेशा से है और आगे भी रहेगा। यह भगवान की लीला, चरित्र व गुणों की गाथा है। इसके श्रवण और कथन के प्रति हमेशा एक नवीनता का भाव बना रहता है। भगवान राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न के चरित्र में प्रदर्शित त्याग और तपस्या की बातों को निरंतर श्रवण करते रहने से सुनने वाले के अंदर भी ऐसे ही महान गुणों का समावेश हो जाता है। साथ ही गया से पधारे हुए श्री अरविंद मिश्र रामायणी का भी प्रवचन बड़ा ही रोचक एवं उपदेशात्मकता हो रहा है। कार्यक्रम के आयोजक श्री अनिल तिवारी ने कहा कि इस वर्ष छात्रों की परीक्षा के कारण अधिक विद्वान आमंत्रित नहीं किए जा सके हैं। कार्यक्रम का संचालन पंडित ब्रह्मानंद मिश्रा कर रहे हैं। इस मौके पर पर मिंटू तिवारी,अभय मिश्रा, समाजसेवी राजेश सिंह, कामेश्वर राय, बंटी मिश्रा,अन्नु कुमार, युवा समाजसेवी राजकमल जयसवाल, भाजपा नेता उमेश कुमार, मोहन कुमार एवं सत्संग आयोजक समिति के सदस्य उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.