May 2, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

चौकीदार को सम्मान के साथ दि गई विदाई ।

गोरौल वैशाली जाहिद वारसी की रिपोर्ट । 

चौकीदार को सम्मान के साथ दि गई विदाई ।

गोरौल थाना परिसर में रविवार को विदाई समारोह कार्यक्रम आयोजित कर सेवानिवृत होने के वाद भानपुर वरेबा गांव निवासी चौकीदार सरयुग पासवान को विदाई दिया गया. विदाई समारोह में उपस्थित प्रखंड प्रमुख मुन्ना कुमार ने कहा कि श्री पासवान एक सच्चे कर्तव्य निष्ठ व्यक्ति थे . 1983 से 1 फरवरी 2023 को सेवा निवृत्त हुए, 39 वर्षो तक विभाग में सेवा करने के बाद सेवा निवृति हुए है. वे हमेशा अपने कामों से आम लोगो के बीच चर्चा में रहते थे. वहीं एस आई राजेश कुमार सिंह एवं विदुर कुमार ने विदाई समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि सरयुग पासवान एक अच्छे इंसान के साथ जो भी काम दिया गया उसे ईमानदारी पूर्वक पूरा किया . हर समय कदम से कदम मिलाकर काम किया है. इनके द्वारा की गई कामों को लोग हमेशा याद रखेंगे. एस आई विदुर कुमार ने स्वयं गाड़ी चलकर श्री पासवान को घर पहुचाया. विदाई समारोह में विधायक प्रतिनिधि अवधेश्वर सिंह, अशोक राय सहित सभी चौकीदार उपस्थित थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.