May 1, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

सड़क दुघर्टना में एक शिक्षक की मौत

गोरौल वैशाली जाहिद वारसी की रिपोर्ट ।

सड़क दुघर्टना में एक शिक्षक की मौत ।

मिली जानकारी के अनुसार । हाजीपुर-मजफ्फरपुर मुख्य मार्ग एन एच 22 पर सदर थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव के निकट सड़क हादसे में एक शिक्षक की मौत शनिवार को अहले सुबह हो गयी. मृतक की पहचान गोरौल थाना क्षेत्र के रुसूलपुर कोरिगावँ निवासी जगदीश सिंह के 45 वर्षीय पुत्र रत्नेश कुमार के रूप में हुई है. मृतक गांव के ही उत्क्रमित मध्य विद्यालय में शिक्षक के पद पर कार्यरत था. वह अपने बीमार पिता को दिखाने के लिये शनिवार को सुवह चार बजे हाजीपुर चिकित्सक के यहां नम्बर लगाने के लिये वाइक से जा रहा था कि दौलत पुर के निकट विपरीत दिशा से आ रही एक ट्रक ने उसे रौदते हुए भाग निकला . पुलिस ने घटनास्थल पर पहुँचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल हाजीपुर भेजा. वही इस घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है . सभी का रो-रोकर बुरा हाल है. पत्नी नितू देवी वेसुध परी हुई है. किसी से कुछ नही कहती है. केवल अपने दोनों पुत्रो को देख मूर्छित हो जाती है. मृतक की माँ श्यामा देवी का भी रो-रोकर बुरा हाल है.” मृतक के पिता कुछ बोल नही रहे है उन्हें इस बात का गम है कि उनके सामने बेटे की अर्थी उठ रही है. उन्हें चिंता सता रही है कि बूढ़े कंधो पर परिवार का भरण पोषण की जिम्मेवारी आ गयी है. मृतक को केवल दो पुत्र है . एक 14 वर्ष का अंकित एवं दूसरा 12 वर्ष का हिमांशु. परिवार की आर्थिक स्थित अच्छी नही है. मृतक ही कमाने बाला घर का एक मात्र सदस्य था. मृतक के पिता भी बीमार चल रहे है. पंचायत की मुखिया केशरी देवी पूर्व मुखिया कौशल किशोर सिंह सहित अन्य लोगों ने क पहुचकर मृतक के परिजनों को सांत्वना दिया है. दूसरी तरफ सड़क सुरक्षा को लेकर समय-समय पर अभियान चलाने वाले प्रखंड गोरौल के सरकारी विद्यालयों के बच्चों ने अपने एक शिक्षक को इसी सड़क दुर्घटना में खो दिया है . जैसे-जैसे मौत की खबर शिक्षकों को मिली पूरे प्रखंड क्षेत्र के विद्यालयों में शोक की लहर दौड़ गई . उत्क्रमित मध्य विद्यालय रुसूलपुर कोरीगाव, वाजिदपुर कोईगांव, कन्या मध्य विद्यालय गोरौल, उत्क्रमित मध्य विद्यालय रूकमंजरी, लोदीपुर, राजखंड, बिशुनपुर बांदे,तुर्की दक्षिणी, प्राथमिक विद्यालय इनायतनगर, नवसृजित प्राथमिक विद्यालय धानेगोरौल सहित अन्य विद्यालयों पर शोक सभा का आयोजन कर मृत आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना किया है. शिक्षको ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि रत्नेश जी काफी मिलनसार और हंसमुख प्रवृत्ति के शिक्षक थे . उनकी मृत्यु से पूरा शिक्षक समाज आहत है . वही प्रखंड प्रमुख मुन्ना कुमार, उप प्रमुख रोहित कुमार, उपमुख्य पार्षद धनमंती देवी ,पूर्व बी आर पी धर्मेंद्र कुमार,कौसर परवेज खान, शिक्षक राम नरेश महतो, रंजीत कुमार ,नरेंद्र प्रसाद सिंह, दिलीप कुमार, नितेश कुमार, सुनील कुमार, उपेंद्र कुमार, मोहम्मद राहत आजाद, राजेश कुमार, शोभा कुमारी ,इरा कुमारी , ने शोक संवेदना प्रकट किया है .

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.