महाशिवरात्रि को लेकर हुई शांति समिति की बैठक।
गोरौल वैशाली जाहिद वारसी की रिपोर्ट ।
महाशिवरात्रि को लेकर हुई शांति समिति की बैठक।
शनिवार को गोरौल थाना परिसर में महाशिवरात्रि को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई । बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने की । बैठक में उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते थानाध्यक्ष ने कहा कि हम सभी का कर्तव्य बनता है कि महाशिवरात्रि कार्यक्रम के मौके पर शांति व्यवस्था बनाते हुये इस कार्यक्रम को शांतिपूर्ण ढंग से सफल बनावें । उपद्रवियों पर पैनी नजर रखने की जरूरत है । कोई भी शांति भंग करने का प्रयास करे तो तत्काल थाने को सुचना करें । सीओ ब्रजेष कुमार पाटिल ने कहा कि ये सब मौका साल में एक बार आता है इसलिये इस खुसी के मौके को व्यर्थ नहीं जाने दें इसे सभी मिलकर सौहार्दपूर्ण बातावरण में धूमधाम से मनावे । बैठक में प्रमुख मुन्ना कुमार , त्रिविक्रम प्रसाद सिंह , भगवान सिंह , अजबलाल राय , एसआई राजेश कुमार , विदुर कुमार , एएसआई अखिलेश पासवान , हरिबंश पासवान , मिहिर कुमार सहित अन्य शामिल थे ।
