May 1, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

सृष्टि कोचिंग सेंटर में 10 वीं कक्षा के छात्र – छात्राओं को दी गई विदाई

सृष्टि कोचिंग सेंटर में 10 वीं कक्षा के छात्र – छात्राओं को दी गई विदाई

महुआ से मोहन कुमार की रिपोर्ट

महुआ के पुरानी बाजार में स्थित सृष्टि कोचिंग सेंटर में रविवार को समारोह आयोजित कर 10वीं के विद्यार्थियों को विदाई एवं सम्मानित की गई। 14 फरवरी से होने वाली मैट्रिक परीक्षा को देखते हुए कोचिंग के संचालक दिलीप कुमार ने मैट्रिक के छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि शिक्षा जीवन का सबसे अनमोल उपहार है। शिक्षा के बिना जीवन अधूरा है। उन्होंने कहा कि स्थापना काल से ही सृष्टि कोचिंग के छात्र-छात्राएं बेहतर प्रदर्शन करते आ रहे हैं। विद्यार्थी जीवन में मैट्रिक परीक्षा का बड़ा महत्व होता है। मैट्रिक के परिणाम पर काफी हद तक करियर निर्भर करती है। परिणाम अच्छा रहा तो अभिभावक भी छात्र-छात्राओं को आगे की पढ़ाई के लिए अच्छे कॉलेज में भेजते हैं। और छात्र- छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मौके पर राजकमल जयसवाल, समोद कुमार,अमन कुमार आदि उपस्थित थे। सभी ने विदा ले रहे छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और हर मोड़ पर सफल होने का आशीर्वाद दिया। इस मौके अंजली कुमारी , मुस्कान कुमारी, रुबी कुमारी, तन्नू कुमारी, अजीत कुमार, निखिल कुमार, मोहम्मद अफसर के साथ अन्य ने कहा कि कोचिंग के संचालक दिलीप सर काफी अच्छे और अनुभवी हैं यहां पूरी मेहनत के साथ हमलोगो ने पढ़ाई की है । मैट्रिक परीक्षा में अच्छे प्रदर्शन कर घर परिवार और कोचिंग का नाम रोशन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.