पिकअप और बाइक की टक्कर में दो युवक की घटनास्थल पर दर्दनाक मौत हो गई।
पिकअप और बाइक की टक्कर में दो युवक की घटनास्थल पर दर्दनाक मौत हो गई।
रिपोर्ट:अभिजीत कुमार
वैशाली: देसरी थाना क्षेत्र के उफरौल में सोमवार की दोपहर पिकअप और बाइक की टक्कर में दो युवक की घटनास्थल पर दर्दनाक मौत हो गई। घटना की आवाज सुनकर आसपास के सैकड़ों लोग जुट गए। मृतक चांदपुरा ओपी क्षेत्र के धर्मपुर रामराय वार्ड संख्या 14 निवासी नित्यानंद राय के 21 वर्षीय पुत्र राकेश कुमार उर्फ गोलू था। वही दूसरा युवक देसरी थाना क्षेत्र के गाजीपुर निवासी नितेश सिंह के 20 वर्षीय पुत्र निशांत कुमार था। घटना के बाद सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सुनील कुमार दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर कागजी प्रक्रिया का शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया। घटना की सूचना मिलते ही दोनों के परिजन चित्कार पार रोते हुए घटनास्थल पर पहुंच गए और शव से लिपटकर रोने लगा।
मृतक राकेश उर्फ गोलू दो भाई बहन में सबसे बड़ा था। मृतक
के पिता नित्यानंद राय मजदूरी कर घर परिवार चलते है। मृतक उफरौल में अपने नाना रामदीप राय के यहां रहता था। घटना कुछ वक्त जब राकेश अपने दोस्त निशांत के साथ गराही की तरफ जा रहा था, तभी पिक अप चालक ने तेजी से धक्का मार दिया। जिससे दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक निशांत कुमार इस वर्ष इंटर का परीक्षा में शामिल हुआ था। उसके पिता नितेश सिंह मजदूरी कर घर परिवार चलाते है। मृतक निशांत दो भाई एक बहन में बड़ा था। घटना की सूचना मिलने पर जिला परिषद सदस्य मोहित पासवान, राजीव पटेल, संजय राय ने लोगों को समझा-बुझाकर सड़क जाम समाप्त करवाई। अंचलाधिकारी योगेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि पोस्डमार्डम रिपोर्ट, एफआईआर आवेदन मिलने के बाद मुआवजा दिलाने के लिए प्रकिया शुरू किया जाएगा।
संवाददाता अभिजीत कुमार, प्रखंड देसरी…
