May 1, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को किया गया पुरस्कृत ।

बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को किया गया पुरस्कृत ।

रिपोर्ट:ज़ाहिद वारसी,गोरौल वैशाली

वैशाली:प्रखंड उत्क्रमित मध्य विद्यालय लोदीपुर पर आयोजित चेतना सत्र में वैसे सभी बच्चों को पुरस्कृत किया गया जिन बच्चों ने दर्पण कार्यक्रम के तहत आयोजित सप्ताहिक मूल्यांकन में बेहतर प्रदर्शन किया है । प्रभारी प्रधानाध्यापिका आनंद कुमारी ने सभी बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि पढ़ाई में बेहतर करने के लिए लगन के साथ सही दिशा में मेहनत बहुत जरूरी है । विद्यालय के शिक्षक धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि प्रत्येक सप्ताह के शुक्रवार को होने वाले मूल्यांकन कार्य को लेकर बच्चे काफी उत्साहित रहते हैं । पुरस्कार पाने वाले बच्चों में वर्ग तीन से हिंदी विषय में अंशिका, दिव्या भारती ,सूरजमुखी ,वर्ग चार से हिंदी विषय में ही विजेता, रागनी ,सोनम वर्ग पांच से गणित विषय में चुलबुल, मुस्कान, राजा, अर्चना वर्ग पांच से ही अंग्रेजी विषय में राजा, अर्चना, मुस्कान, अंकुश वर्ग छह से अंग्रेजी विषय में ही काजल, सोनाक्षी, स्वेता, आयुष, अनामिका ,खुशबू, अभिजीत, सुजीत, आदर्श एवं नवीन राज शामिल हैं। मौके पर शिक्षक सुनील कुमार ठाकुर, विभा रानी ,ज्योति भारती सहित अन्य उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.