February 16, 2023

NR INDIA NEWS

News for all

बाइक दुर्घटना में घायल युवक की मौत से परिजनों में कोहराम

1 min read

बाइक दुर्घटना में घायल युवक की मौत से परिजनों में कोहराम
9 महीने पूर्व हुई थी शादी
महुआ, रेणु सिंह
बाइक दुर्घटना में घायल युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। गांव में मातमी सन्नाटा छाया हुआ है और लोग गमजदा हैं।
मृतक 30 वर्षीय आदर्श कुमार महुआ थाना के चकमजाहिद गांव वार्ड संख्या 10 निवासी राकेश राय (डाक बाबू) का पुत्र और पूर्व मुखिया रीता देवी का जाउत था। बताया जा रहा है कि आदर्श अपनी बाइक से अन्य साथी के साथ कहीं जा रहा था। इस बीच दुर्घटना हुई थी। इस घटना में उसका साथी भी घायल हुआ था। पीएमसीएच में 2 दिनों तक मौत की जंग से लड़ने के बाद युवक अवनी जिंदगी को अलविदा कह दिया। इस घटना से न सिर्फ परिजनों में बल्कि पूरा गांव में मातम छाया हुआ है। घटना की खबर सुनकर काफी संख्या में लोग पहुंचे और मृतक के परिजनों को ढांढस बंधाया।
आदर्श की शादी 9 महीने पूर्व हाजीपुर के चपुता गांव में पूजा कुमारी के साथ हुई थी। जिस दिन युवक की दुर्घटना हुई थी उसी दिन उसकी पत्नी पूजा ने एक पुत्र को जन्म दिया था। पुत्र होने की खुशी में आदर्श बाइक से अपने साथी के साथ जा रहा था कि यह दुर्घटना हो गई। इधर युवक अस्पताल में 2 दिनों तक मौत से लड़ते रहा। जबकि सोमवार की रात उसने दम तोड़ दिया। आदर्श की मौत ने तो पत्नी पूजा की दुनिया ही उजाड़ दी। अब वह किसके सहारे जिएगी। वह फूट-फूटकर रोते हुए अपनी भाग्य को कोस रही थी। पूजा तो अपने जीवन साथी के साथ जीवन की पहली दहलीज ही पार की थी।
मृतक आदर्श तीन भाइयों में बड़ा था और वह अभी घर पर ही रहकर पिता का हाथ बटाता था। माझिल भाई बादल और छोटा ऋतिक अभी पढ़ाई कर रहा है। मां सुनीता देवी तू पुत्र की मौत की खबर से ही बेहोश हो जा रही थी। उसे लोग पानी के छींटे देकर होश में ला रहे थे। चाचा मुकेश और अविनाश गम में डूबे थे। पिता राकेश राय तो सुध बुध खो बैठे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.