साथी को पहुंचाने गए युवक की बाइक दुर्घटना में मौत
साथी को पहुंचाने गए युवक की बाइक दुर्घटना में मौत
महुआ, रेणु सिंह
साथी को पहुंचाने के युवक की बाइक दुर्घटना में मौत हो गई। मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। घटना समसपुरा के बरहर चौक पर हुई।
मिली जानकारी के अनुसार मृतक 25 वर्षीय ललित राम महुआ के खानपट्टी जिड़वारा चौक निवासी फूदन राम का पुत्र था।
ललित जिड़वारा से बड़हर चौक जाने वाली ग्रामीण सड़क पर बरहर चौक के पास वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसमें उसकी मौत हो गई। हालांकि स्थानीय लोगों ने युवक को घायल समझकर आनन-फानन में महुआ अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इधर यह मनहूस खबर जब परिजन को मिली तो वे दौड़े-दौड़े अस्पताल पहुंचे और युवक के शव से लिपट कर रोने लगे। खबर सुनकर गांव से भी काफी संख्या में लोग अस्पताल पहुंच गए। इस बीच सूचना पर पुलिस भी पहुंची और परिजनों को समझा-बुझाकर शव कब्जे में लिया। का की प्रक्रिया के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया। गांव से एक दिन दो अर्थी निकलने पर लोगों में मातम छा गया। यहां गांव में एक अघेर की डूबने से मौत हो गई। जबकि बाइक दुर्घटना में एक युवक दम तोड़ दिया। घटना से गांव में मातमी सन्नाटा छाया हुआ है। इधर बम रही सड़क दुर्घटना से लोग सहमे हुए हैं। लोगों का कहना है कि युवकों द्वारा हाई स्पीड में लहड़िया कट बाइक चलाने के कारण दुर्घटनाएं अधिक हो रही है। गांव में डूबने से 55 वर्षीय लालदेव राय की मौत हो गई थी। वह पोखर में हाथ धोने गया था। इस बीच फिसल जाने कारण पोखर में डूब गया। डूब जाने से उसकी मौत हो गई। गांव में जो घटना होने से लोगों में मातम छाया हुआ है।
