महुआ के सभी 22 केंद्रों पर चल रही शांतिपूर्ण परीक्षा अभिभावकों और परीक्षार्थियों का प्रशासन को मिल रहा पूरा सहयोग
महुआ के सभी 22 केंद्रों पर चल रही शांतिपूर्ण परीक्षा
अभिभावकों और परीक्षार्थियों का प्रशासन को मिल रहा पूरा सहयोग
महुआ, रेणु सिंह
मैट्रिक परीक्षा के महुआ के सभी 22 केंद्रों पर दोनों पालियों में 389 परीक्षार्थी अनुपस्थित हो गए। यहां शांति व्यवस्था के बीच परीक्षा चल रही है। जिसमें अभिभावकों और परीक्षार्थियों का प्रशासन को पूरा सहयोग मिल रहा है।
परीक्षा में दोनों पालियों में यहां सभी 22केन्द्रों पर 20633 परीक्षार्थी उपस्थित हुए। इसमें 389 अनुपस्थित पाए गए। प्रथम पाली में 10363 परीक्षार्थी उपस्थित हुए तो 183 अनुपस्थित हो गए। वहीं दूसरी पाली में 10270 परीक्षार्थी उपस्थित हुए तो 206 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए। परीक्षा को शांतिपूर्ण संचालन के लिए एसडीओ संदीप कुमार, अपर एसडीओ वंदना सिन्हा, डीएसपी पूनम केसरी, डीसीएलआर खुर्शीद अकरम, सीओ अमर सिन्हा, सर्किल पुलिस इंस्पेक्टर मनोज कुमार सिंह, थानाध्यक्ष प्रभात रंजन सक्सेना आदि भ्रमणशील रहे। महुआ में 9 केंद्रों पर लड़के तो 13 केंद्रों पर लड़कियां परीक्षा में शामिल हो रही है। परीक्षार्थियों और अभिभावकों की भीड़ से महुआ नगर परिषद बाजार अस्त व्यस्त हो जा रहा है। जाम लगने के कारण परीक्षार्थी पैदल पगडंडी रास्ते से अपने केंद्र पर पहुंचते हैं। करीब 65 हजार लोगों की अतिरिक्त भीड़ बढ़ जाने से शिकस्त सड़कों को उसे संभाल पाना मुश्किल हो रहा है। खासकर दोपहर में तो ट्रैफिक समस्या अस्त-व्यस्त बन जाती है।
