महुआ से होकर निकलने वाली मुख्य मार्ग के अलावा सारे अप्रोच मार्ग भी जाम से कराहा
महुआ से होकर निकलने वाली मुख्य मार्ग के अलावा सारे अप्रोच मार्ग भी जाम से कराहा
जाम से निपटने के लिए परेशान रहे पुलिस पदाधिकारी और ट्रैफिक के जवान
महुआ, रेणु सिंह
महुआ बाजार फिर जाम से कराह उठा। यहां मुख्य मार्ग ही नहीं बल्कि सारे अप्रोच सड़कें जाम से कराहता रहा। पुलिस पदाधिकारी से लेकर ट्रैफिक के जवान जाम से निपटने के लिए लगे रहे। यह जाम मैट्रिक परीक्षा को लेकर महुआ बाजार में लगभग 65 हजार लोगों की अतिरिक्त भीड़ के कारण हुई।
महुआ हाजीपुर सड़क पर मंगरू चौक से लेकर गांधी स्मारक, समस्तीपुर रोड में नगर परिषद कार्यालय तक, मुजफ्फरपुर रोड में अनुमंडल कार्यालय से अक्षयवट राय कॉलेज, गोला रोड, पातेपुर रोड, पुराना बाजार, पंचमुखी चौक, जवाहर चौक, फूदेनी चौक सहित नगर परिषद का इलाका जाम से कराहता रहा। जाम के कारण परीक्षार्थियों को केंद्र पर पहुंचने में दिक्कत हो रही थी। इस बीच उनके अभिभावक परेशान थे और मुख्य मार्ग को छोड़कर एप्रोच रोड से केंद्र पर पहुंचने की कोशिश कर रहे थे। इस कारण सारी सड़कें जाम से कराह उठा। जाम पर काबू पाने के लिए थानाध्यक्ष प्रभात रंजन सक्सेना, सर्किल पुलिस इंस्पेक्टर मनोज कुमार सिंह के अलावा अन्य पुलिस पदाधिकारी, ट्रैफिक के जवान लगे थे लेकिन जाम पर कोई असर नहीं पर रहा था। काफी मशक्कत के बाद धीरे-धीरे गाड़ियां खिसकती रही और लोग उसी में निकलते रहे। यहां 21 हजार से भी अधिक परीक्षार्थी दोनों पालियों में शामिल हो रहे हैं। जिसको लेकर एक परीक्षार्थी पर औसतन दो अभिभावक पहुंच रहे हैं। जिसके कारण 65 हजार लोगों की अतिरिक्त बोझ महुआ की सिकुरी सड़क पर पड़ रही है। इससे यहां जाम होना स्वभाविक बन गया है। यहां परीक्षा में जाम से निपटना प्रशासन के लिए एक बड़ी चुनौती भी है।
