भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रम में भोजपुरी गायक गोलू यादव के गाए गए गीत पर दर्शक खूब झूमें
भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रम में भोजपुरी गायक गोलू यादव के गाए गए गीत पर दर्शक खूब झूमें
वैशाली जिला अंतर्गत महुआ प्रखंड क्षेत्र के मधौल में ग्रामीणों के सहयोग से भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस दौरान भोजपुरी जगत के युवा कलाकार स्थानीय गोलू यादव ने एक से बढ़कर एक भक्तिमय गीतों की प्रस्तुति कर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार मधौल के बड़ी चौक पर शुक्रवार की रात्रि सुबोध कुमार,पप्पू यादव समेत अन्य ग्रामीणों के सहयोग से आयोजित भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व जिला पार्षद अशोक कुमार अकेला,प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष जवाहर राय,मुखिया राकेश कुशवाहा के साथ अन्य लोगों ने फीता काटकर की।उद्घाटन के बाद महुआ के भोजपुरी गायक गोलू यादव ने अपनी सुरीली आवाज से एक से बढ़कर एक भक्तिमय देवी गीत तथा बाबा भोलेभंडारी की महिमा का गुणगान कर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया।कार्यक्रम के दौरान आयोजक कमिटी के सौजन्य से गायक गोलू को पूर्व जिला पार्षद अशोक अकेला ने फूल माला पहनाकर स्वागत करने के बाद शॉल भेंट कर सम्मानित किया।
