पशु चिकित्सक डॉक्टर जगदीश राय के श्रद्धांजलि समारोह में लोगों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
गैसपुर सलखन्नी निवासी जाने-माने पशु चिकित्सक डॉक्टर जगदीश राय के श्रद्धांजलि समारोह में गणमान्य लोगों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।
वैशाली !महुआ, प्रखंड क्षेत्र के जहांगीरपुर सलखन्नी पंचायत अंतर्गत गैसपुर सलखन्नी निवासी जाने-माने पशु चिकित्सक डॉक्टर जगदीश राय के श्रद्धांजलि समारोह में गणमान्य लोगों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि। स्वर्गीय डॉ राय पशु चिकित्सक के साथ-साथ एक समृद्ध किसान भी थे । वे मिलनसार एवं मृदुभाषी थे। उनके निधन से लोगों ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी ।
श्रद्धांजलि देने वालों में महुआ प्रखंड के पूर्व उप प्रमुख सत्येंद्र कुमार राय ,जदयू जिला महासचिव उमेश कुमार सिंह ,गोविंदपुर पंचायत के पूर्व मुखिया विजय राय, सुपौल टरिया पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि दिलीप कुमार राय ,रामसागर सिंह, मनोज कुमार राय, प्रमोद कुमार सिंह ,सुरेंद्र सिंह, चंद्र देव राय ,डॉक्टर संजय राय, जयप्रकाश रोशन, विनय कुमार, नंदकिशोर राय,राजकुमार राय, प्रयाग राय, शिक्षक रामेश्वर राय, महेश यादव, दीपक कुमार, गौरी शंकर महतो, कल्टू राय, शिवशंकर राय , विनोद राय, उदय शंकर राय ,संजय राय ,गणेश कुमार राय, लखेन्द्र सिंह, डॉ मुकेश सिंह ,बद्री राय, दयाल शरण मालाकार , नंदनी टेंट हाउस के संचालक पंकज कुमार सिंह सहित हजारों लोग उपस्थित थे ।इस मौके पर स्वजातीय बरगामा का भव्य आयोजन किया गया ।
