महुआ में सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत /nrin- रेणु सिंह
महुआ में सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत
महुआ । रेणु सिंह
महुआ थाना क्षेत्र के कुशहर जंदाहा मुख्य मार्ग स्थित मालपुर सिंघाड़ा गांव में बाइक व इलेक्ट्रिक टोटो के आमने सामने भिड़त में बाइक सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया । जहां इलाज के लिए पीएमसीएच ले जाने के क्रम में उसकी मौत हो गई । घटना रविवार की सुबह की करीब 8:00 बजे की बताई जा रही है । मिली जानकारी के अनुसार तिसिऔता थाना क्षेत्र अंतर्गत जसपरहा गांव निवासी सकलदीप राय पिता झपसी राय उम्र 55 वर्ष रविवार की सुबह अपने बाइक से सिंघाड़ा गैस एंजेसी में गैस भरवाने जा रहे थे । इसी बीच मालपुर सिंघाड़ा गांव के पास पहुंचा ही था कि कुशहर की ओर से आ रही टोटो गाड़ी से आमने सामने भिड़त हो गई. इस हादसे में सकलदीप राय सड़क पर औधेमुंहे गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गए , स्थानीय लोगों की मदद से घायल को जंदाहा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया ।
जहां घायल की स्थिती चिंताजनक देख चिकित्सकों ने उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया । जहां ले जाने के क्रम में रास्ते मे उसकी मौत हो गई । इधर मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई । वही ग़ांव में मातमी सन्नाटा पसर गया । इधर मृतक के पत्नी वीणा देवी, पुत्री सुरुचि कुमारी, सोनी कुमारी, पुत्र अभिषेक कुमार को रोते रोते हाल बुरा है । घटना की जानकारी मिलते ही अदलपुर पंचायत के मुखिया पति सरोज सिंह, सरपंच पति डॉ पंकज कुमार समिति सुनील सिंह , मुकेश सिंह सजीवंन् राय, युवा7 समाजसेवी शिवम यादवेन्दु, परवीन कुमार, कृष्णमूरारी, नितेश, मनीष, लखिन्द्र राय सहित अन्य ने पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया ।
