March 11, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

112 नंबर पुलिस गाड़ी पर उपद्रवियों ने किया पथराव

112 नंबर पुलिस गाड़ी पर उपद्रवियों ने किया पथराव रिपोर्ट सुधीर मालाकार 

वैशाली! महुआ नगर परिषद क्षेत्र के सिंह राय में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प हुई ।एक पक्ष ने दूसरे पक्ष को घर में बंधक बनाकर मारपीट कर घायल कर दिया ।112 नंबर पुलिस की गाड़ी को सूचना देने पर तुरंत पुलिस की घटनास्थल पर पहुंची, जिसे देखकर उपद्रवी तत्वों ने इंटे ,पत्थर से हमला कर गाड़ी क्षतिग्रस्त कर दिया ।पहले तो पुलिसकर्मी सहमे लेकिन दूसरे 112 नंबर की पुलिस गाड़ी आते ही ड्यूटी पर तैनात जवानों ने बहादुरी दिखाते हुए उपद्रवियों को खदेड़ दिया। घर में बंधक बनाए गए घायल एक पक्ष के लोगों को अपने गाड़ी पर बैठा कर अनुमंडल अस्पताल महुआ पहुंचाया ,जिसमें कई के घायल होने की सूचना है। 112 नंबर गाड़ी पर तैनात जवान ने बताया कि हमारी पहली गाड़ी आने पर उपद्रवियों ने हम ही पर हमला कर दिया लेकिन जैसे ही हमारी दूसरी 112 नंबर गाड़ी पहुंची, तब यहां से भागना मुनासिब समझा ।भूमि विवाद इस प्रकार की घटना के बाद पुलिस पर पथराव और हमले को लेकर चारों तरफ चर्चा का विषय बना हुआ है। घटना के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.