March 11, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

*विधानसभा* के *सामने* *नाराज़* *शिक्षकों* का *आक्रोश* *प्रदर्शन*

*विधानसभा* के *सामने* *नाराज़* *शिक्षकों* का *आक्रोश* *प्रदर्शन*

रिपोर्ट:आदिल शाहपुरी
बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार पप्पु जी के आह्वान पर बिहार विधान सभा घेराव में लाखो की संख्या में शिक्षक पहुंच कर जबर्दस्त विरोध प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने समान काम समान वेतन मान, अप्रशिक्षित शिक्षकों को सेवा मुक्त नही करने, प्रशिक्षण की व्यवस्था, एनआईओएस से प्रशिक्षित शिक्षक के 15% की कटौती नहीं कर पुरा वेतन भुगतान, एवम पुरानी पेंशन की मांग आदी मांगों के समर्थन में शिक्षकों ने विधान सभा का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया ।इस विरोध प्रदर्शन में बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ महुआ इकाई के द्वारा सैंकड़ों शिक्षकों ने गर्दनी बाग पटना में पहुंच कर विधान सभा के सामने अपनी मांगो को लेकर जबर्दस्त प्रदर्शन किया । इस प्रदर्शन में प्रखंड अध्यक्ष अशर्फी दास,उपाध्यक्ष मोतीलाल पासवान, सचिव अरुण कुमार, कोषाध्यक्ष राघवेन्द्र प्रसाद के साथ में शिक्षक मोहम्मद आशिक, मोहम्मद दिलशेर, अमीत कुमार, , नवल किशोर, अनील कुमार, सुबोध पासवान, मनोज कुमार, मोहम्मद सलाउद्दीन, सुजीत कुमार, मुर्शीद आलम, अंगुरी खातून, शकीला बानो, मोहम्मद मोआज, कुमारी सरीता, सुनीता कुमारी, सुनील कुमार, रामलगन भारती, विजय कुमार, मनमोहन कुमार, सुधीर कुमार, मनोज कुमार गुंजन, श्रीकांत सिन्हा, मनोज कुमार, दीपक कुमार, कृष्णंदन पासवान, हरिचन्द्र पासवान, सुजीत कुमार आदी शिक्षकों ने अपनी मांगो के लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.