May 2, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

ट्रैक्टर के धक्के से बच्चा की मौत

ट्रैक्टर के धक्के से बच्चा की मौत
महुआ। रेणु सिंह
महुआ थाना के पहाड़पुर गरजौल में ट्रैक्टर के धक्का से एक बच्चे की मौत हो गई। ट्रैक्टर ने बच्चा को इस कदर रौंद दिया कि उसका शव क्षत-विक्षत हो गया। घटना पहाड़पुर से भगवानपुर जाने वाली सड़क पर गरजौल गांव में घटी।
बताया जा रहा है कि प्रवीण कुमार सिंह का पुत्र 2 वर्षीय आर्यन कुमार घर के पास सड़क किनारे चल रहा था। इस बीच एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने उसे कुचल दिया। ट्रैक्टर चालक ने अपनी जान बचाने को लेकर गाड़ी के साथ चवर में भाग गया और गाड़ी से कुद कर निकल गया। सूचना पर पुलिस पहुंची। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.