महुआ मेदांता हॉस्पिटल का हुआ शुभारंभ
महुआ मेदांता हॉस्पिटल का हुआ शुभारंभ
महुआ। रेणु सिंह
महुआ नगर परिषद के विष्णु चौक पर महुआ मेदांता हॉस्पिटल का शुभारंभ हुआ। इस हॉस्पिटल का उद्घाटन डॉ पूजा सिंह के अलावे नगर परिषद के सभापति नवीन चंद्र भारती आदि ने फीता काटकर किया।
बताया गया कि महुआ मेदांता हॉस्पिटल का शुभारंभ वैसे मरीजों के लिए किया गया है जो पटना तक नहीं पहुंच पाते हैं। उनके लिए यह हॉस्पिटल वरदान साबित होगा। इस मौके पर डॉ अजहर नोमानी, डॉ योगेश कुमार, डॉ संजय गुप्ता आदि उपस्थित थे। अस्पताल संचालक डॉ मोहम्मद अनवर ने बताया कि अस्पताल में सारी सुविधाएं उपलब्ध है। यहां गरीबों मरीजों के लिए विशेष सुविधा दी जाएगी।
