March 11, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

सेवानिवृत्त होने पर गणेश भास्कर के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन ।

सेवानिवृत्त होने पर गणेश भास्कर के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन ।

रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।

वैशाली ! महुआ, मनुष्य अपने कर्मों के हिसाब से जाना जाता है, वैसे ही कीर्ति शिक्षा के जगत में गणेश भास्कर ने प्रधानाध्यापक रूप में अमिट छाप छोड़ी ।यह उद्गार महुआ शिक्षा पदाधिकारी श्रीमती अर्चना कुमारी ने विदाई समारोह के अवसर पर व्यक्त की। मौका था मध्य विद्यालय हरपुर बेलवा के प्रधानाध्यापक के गणेश प्रसाद भास्कर के अवकाश ग्रहण करने के उपरांत उनके सम्मान में आयोजित विदाई समारोह का ।

विदाई समारोह में शिक्षाविदों ने गणेश भास्कर के किए हुए कृतित्व का गुणगान करते हुए कहा श्री भास्कर अपने जीवन में शिक्षा के प्रति आजीवन समर्पित रहे ।वही प्रशासनिक कर्तव्य निष्ठा के साथ अपने दायित्व का निर्वहन भी किया ।श्री भास्कर ने भी अपने तमाम सहकर्मी ,शिक्षकों, अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाजिक और प्रशासनिक रूप में जो मुझे दायित्व दिया गया था उसे मैं बखूबी पूरा करने का प्रयास किया मेरे कार्यों से किसी के प्रति हृदय में ठेस पहुंचा हो, तो उसके लिए सहृदय क्षमा याचना करता हूं। उपस्थित वक्ताओं ने उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की ।विदाई समारोह की अध्यक्षता पूर्व प्रधानाध्यापक ब्रजेश प्रसाद सिंह एवं संचालन आनंद मोहन ने की। समारोह में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अर्चना कुमारी ,डॉ आलोक कुमार, सेवानिवृत्त हुए गणेश प्रसाद भास्कर ,सेवानिवृत्त कौशल किशोर प्रसाद सहित सभी जनों को शॉल एवं बुके देकर सम्मानित किया गया।

समारोह में अपने विचार रखने वालों में प्रभारी प्रधानाध्यापिका नीलू कुमारी, रणधीर कुमार विमलेंदु ,सीमा कुमारी सिन्हा ,संजय कुमार, आलोक बिहारी ,आनंद मोहन, पंकज कुमार सिंह ,मोहम्मद तैयब, संकुल समन्वयक अनिरुद्ध कुमार सिंह, सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक कौशल किशोर, नीलकंठपुर मध्य विद्यालय प्रभारी अरुण अलबेला, रंजीत कुमार सिंह ,सुरेंद्र राय, जहांगीरपुर सलखन्नी उत्तरी प्रभारी मनीष कुमार ,नरेश ठाकुर पूर्व समन्वयक हरिश्चंद्र पासवान, सेवानिवृत शिक्षिका इंदिरा किशोरी ,विजय कुमार, सत्यदेव राय ,चंदा कुमारी ,उपेंद्र दास सहित अन्य गणमान्य शिक्षाविदों ने संबोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.