निगरानी के हत्थे चढ़ा घूसखोर विद्युत कर्मी
निगरानी के हत्थे चढ़ा घूसखोर विद्युत कर्मी
महुआ। रेणु सिंह
हाजीपुर में घूसखोर विद्युत कर्मी निगरानी की हत्थे चढ गया। वह एक काम करने के लिए व्यक्ति से 30000 रिश्वत ले रहा था। इस बीच उसे रंगे हाथ निगरानी की टीम ने पकड़ लिया।
बताया गया कि हाजीपुर विद्युत कार्यालय के विद्युत कर्मी जयकुमार काम करने के लिए 30000 मांग रहा था। इस बीच यह सूचना निगरानी को दी गई। निगरानी की टीम पहुंची और ऐन मौके पर रिश्वत लेते विद्युत कर्मी जयकुमार को चाय दुकान में पकड़ लिया। गिरफ्तार विद्युत कर्मी को निगरानी की टीम द्वारा विशेष पूछताछ की गई है। इस दौरान विद्युत कार्यालय में भ्रष्टाचार संलिप्त होने का मामला उजागर हुआ है। घटना को लेकर चर्चा का बाजार गर्म है।
