महनार महोत्सव का रंगारंग शुभारम्भ महनार गीत से हुआ।
महनार महोत्सव का रंगारंग शुभारम्भ महनार गीत से हुआ
रिपोर्ट:अशरफ वैशालवी
वैशाली। महनार नगर स्थित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महनार बालक के खेल मैदान में आयोजित महनार महोत्सव 2023 का शुभारम्भ हुआ।महनार की विधायक बिना सिंह,राजापाकर विधायक प्रतिमा कुमारी दास,जिला पार्षद मनीन्द्र नाथ सिंह,उपेन्द्र कुमार राय,पूर्व मंत्री शिवचन्द्र राम आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर महनार महोत्सव का उद्घाटन किया।इस दौरान पूर्व सांसद रामा किशोर सिंह उर्फ रामा सिंह आदि उपस्थित रहे।इसके पूर्व दोनों विधायकों ने गुब्बारा उड़ाकर प्रेम व शांति का संदेश दिया।
उद्घाटन कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुय विधायक बिना सिंह ने कहा की वह महनार के विकास के लिये कृत संकल्पित हैं।कहा कि महनार में जल्द ही स्टेडीयम का निर्माण कराया जाएगा।कहा कि महनार के ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक महत्व के स्थलों जिनमे बाबा गणिनाथ मन्दिर शामिल है का विकास करने का पूरा पूरा प्रयास किया जा रहा है।
विधायक प्रतिमा कुमारी दास ने अपने सम्बोधन में कहा कि जनता एवं प्रतिनिधियों के सहयोग से ही समाज का विकास सम्भव होता है।कहा कि कोई भी उत्सव खुशी एवं उल्लास के लिये मनाया जाता है।उन्होंने महनार महोत्सव के दौरान सामाजिक क्षेत्र में उल्लखनीय कार्य करने बाले व्यक्तियों,समाजसेवियों को सम्मानित करने एवं जिला के लघु एवं कुटीर उधोग चलाने बालों को महोत्सव के दौरान अवसर प्रदान करने का सुझाव दिया।पूर्व मंत्री शिवचन्द्र राम ने कहा कि महोत्सव का उद्देश्य स्थानीय कलाकारों को मंच देना था।ताकि उनका उत्साहवर्धन हो सके।इसी प्रयास के कारण महनार महोत्सव शुरू हुआ।स्मारिका नही प्रकाशित होने पर नाराजगी जताया।महनार महोत्सव का बजट बढाने की मांग किया।उन्होंने मंच से ही एसडीपीओ एसके पंजियार के द्वारा किसी भी व्यक्ति का फोन रिसीव नही करने पर नाराजगी जताया।पूर्व सांसद रामा किशोर सिंह उर्फ रामा सिंह ने महोत्सव का बजट बढाने एवं अवधि बढ़ाने की मांग की ताकि स्थानीय कलाकारों को और अधिक अवसर मिल सके।
कार्यक्रम में विधायक सहित मंच पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों आदि को बुके एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर स्वागत किया गया।इस मौके पर महनार अनुमंडल को बनाने बाले पूर्व मंत्री स्व0 मुंशीलाल राय को भी लोगों ने याद किया।
कार्यक्रम में इनकी रही उपस्थिति
इस अवसर पर जिला के डीएम यशपाल मीणा,एसपी मनीष,डीसीसी चित्रगुप्त कुमार,एडीएम विनोद कुमार सिंह,महनार एसडीओ सुमित कुमार,अपर एसडीओ राकेश रंजन,डीएसएलआर रवि चौहान,अवर निर्वाचन पदाधिकारी महेश भगत,डीएसपी एसके पंजियार,जिला पार्षद मनीन्द्र नाथ सिंह,उपेन्द्र कुमार राय,मोहित कुमार,नगर परिषद महनार की अध्यक्ष लैला देवी,प्रखण्ड प्रमुख महनार की सविता देवी,सहदेई की ममता कुमारी,बीडीओ महनार के बसन्त कुमार सिंह,सहदेई के डॉ मो0 इस्माइल अंसारी,देशरी की अर्चना कुमारी,सीओ महनार रमेश प्रसाद सिंह,सहदेई के रमेश कुमार,देशरी के योगेन्द्र प्रसाद सिंह,थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह,सहदेई बीइओ अवधेश कुमार,धीरेंद्र कुमार सिंह उर्फ धीरू भाई,मनोज कुमार मेहता,प्रो सतेंद्र कुमार सिंह,विजय शर्मा,सुनील शर्मा,अविनाश राय,मिथिलेश कुमार गुप्ता,जवाहर साह,वार्ड पार्षद रमेश कुमार राय,मो0 इरशाद अंसारी,पुलिस राय,जया कामरान,बिनोद भगत,मो0 आबिद हुसैन,बिंदेश्वर पासवान,मृत्युंजय कुमार सिंह उर्फ गुल्लू सिंह,रामानन्द सिंह,सुधांधू कुमार चक्रवर्ती,भोला सिंह,गायत्री देवी,ईश्वरचंद सिन्हा,भूपेंद्र सिंह,मुखिया अशोक सिंह,अनिल कुमार साह,रोविन राय,अनिल कुमार राय आदि सहित दर्जनों जनप्रतिनिधि,गणमान्य लोग आदि उपस्थित रहे आगत अतिथियों का स्वागत स्वागत गीत से किया गया।महनार गीत “वैशाली का कण्ठहार यह अनुमंडल महनार है” की प्रस्तुति पूर्व जिला पार्षद लोक गायक अविनाश राय ने दिया।महनार गीत की मधुर स्वर लहरियों ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।साथ ही इस गीत के माध्यम से लोगों को महनार की विरासत से परिचय कराया गया।लोगों का स्वागत “आपके स्वागत को तैयार खड़ा है राहों में महनार” गीत से आकाशवाणी एवं दूरदर्शन के लोक गायक जगरनाथ प्रसाद सिंह ने किया।इन कार्यक्रमो में नाल पर उमेश पासवान एवं धर्मेंद्र पासवान और पैड पर सलीम ने संगत किया।इस दौरान उच्च विद्यालय महनार बालिका की छात्रा रौशनी कुमारी,ऋतु कुमारी,स्वीटी कुमारी,प्राची कुमारी,रश्मि कुमारी,प्रतिमा कुमारी ने शानदार नृत्य की प्रस्तुति दी।
