शहीद दिवस पर राजगुरु, सुखदेव और भगत सिंह को लोगों ने दी श्रद्धांजलि/ महुआ, रेणु सिंह
शहीद दिवस पर राजगुरु, सुखदेव और भगत सिंह को लोगों ने दी श्रद्धांजलि
महुआ, रेणु सिंह
महुआ में गुरुवार को शहीदे आजम भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव का शहादत दिवस श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। इस मौके पर लोगों ने उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर शत-शत नमन किया और महान देशभक्त बताया। महुआ के विभिन्न जगहों पर देश के सपूत तीनों बलिदानों का शहादत दिवस मना कर उन्हें याद किया गया।
महुआ में न्यसन संगठन के सचिव सुमित सहगल के नेतृत्व में बलिदान दिवस मना कर शहीदे आजम भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को श्रद्धांजलि दी गई। यहां पर कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि छोटे लाल गुप्ता, प्रो राजेश्वर गुप्त, अमर गुप्ता, मनोज जायसवाल, अभय कुमार, बृजेश पटेल, महेंद्र गुप्ता, श्रीभगवान चौधरी, अनिल गुप्ता, अरविंद गुप्ता, कुमार अभिषेक, प्रेम चौधरी, रमन गुप्ता, मुकेश कुमार, बड़े लाल यादव, छोटे लाल यादव, , सत्यवीर कुमार, शंकर पटवा, राजकमल जयसवाल, स्नेहील कुमार, शुभम गुप्ता, स्वर्णिम आदि ने पुष्पांजलि अर्पित कर तीनों बलिदानियों को नमन किया। एसयूसीआई के द्वारा शहीद दिवस मना कर तीनों बलिदानियों को श्रद्धांजलि दी गई। आम आदमी पार्टी के अशोक कुमार अकेला, प्रदीप सोनी, मनोज साह आदि के द्वारा बलिदान दिवस मना कर शहीदों को नमन किया गया। मिडिल स्कूल बेझा में रविंद्र कुमार के नेतृत्व में बच्चों ने शहीदों को याद किया।
