राग भोपाली पर लोगों को झूमा देती है सविता। महुआ। रेणु सिंह
राग भोपाली पर लोगों को झूमा देती है सविता
महुआ। रेणु सिंह
राग भूपाली पर सविता लोगों को झूमा देती है। यह उसे कंठस्थ याद है और इस राग को जब वह हारमोनियम पर अलाप लेती है तो आसपास के लोग दौड़े चले आते हैं। सविता संगीत से पीजी कर महादलित परिवार के लोगों के लिए एक मिसाल बनकर खड़ी है। यह अरमान उसके पति सुरेश राम के द्वारा पूरे हुए हैं।
महुआ प्रखंड की समसपुरा पंचायत अंतर्गत मोहनपुर धनराज कुशहर गांव के सविता कुमारी संगीत से पीजी की है। महादलित परिवार की सविता शादी के बाद मैट्रिक, इंटर, बीए के बाद संगीत से पीजी की है। सविता कहती है कि उसके पति सुरेश राम ने यहां तक पहुंचाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है। गरीब परिवार में होने के बावजूद पति ने मेहनत मजदूरी कर उन्हें पढ़ाया है। सविता शिक्षक बनना चाहती है।विभिन्न विद्यालयों में संगीत शिक्षकों की कमी होने के कारण बच्चे इस पढ़ाई से वंचित हो रहे हैं। सविता ने बताया के संगीत शिक्षकों की बहाली सरकार को करनी चाहिए। नीतीश मिश्रा द्वारा संगीत शिक्षकों की बहाली का मामला उठाए जाने पर उन्हें बधाई दी है। उन्होंने कहा कि संगीत शिक्षक की बहाली का मुद्दा उठाने के लिए नीतीश मिश्रा आगे आए हैं। उन्हें सविता है। संगीत के विभिन्न राग को कंठस्थ याद कर रखी है।
