किचेन गार्डेन के निर्माण एवं उपयोगिता के बारे में जागरूकता अभियान चलाया
किचेन गार्डेन के निर्माण एवं उपयोगिता के बारे में जागरूकता अभियान चलाया
रिपोर्ट:ज़ाहिद वारसी, गोरौल वैशाली
वैशाली:पोषण पखवाड़ा अंतर्गत सेविकाओ द्वरा प्रतिदिन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. शुक्रवार को सेविका ने किचेन गार्डेन के निर्माण एवं उपयोगिता के बारे में जागरूकता अभियान चलाया. साथ ही किचेन गार्डेन में औषधीय पौधों जैसे तुलसी, नीम, हल्दी, पुदीना अदरक इत्यादि लगाने एवं इसके महत्व के बारे में भी बताया. सेविका द्वरा प्रतिदिन गृह भ्रमण कर किशोरी बालिकाओं के खान पान में श्री अन्न (मिलेट) को शामिल करने के लिए सुझाव भी दिया गया. 0 से 06 वर्ष के बच्चों को वृद्धि निगरानी कर सेविका द्वरा स्वास्थ्य की जानकारी ली जा रही है. साथ ही उनके अभिभावकों को उचित सलाह भी दिया जा रहा है. बाल विकास परियोजना पदाधिकारी मीनाक्षी प्रभा ने बताया कि पोषण पखवाड़ा का आयोजन 20 मार्च से 03 अप्रैल 2023 तक की जा रही है, जिसमे मुख्य रूप से श्री अन्न ( मिलेट ) अर्थात मोटे अनाज को दैनिक भोजन में शामिल करने के लिए सलाह पोषण परामर्श केंद्र के माध्यम से दी जा रही है.
