March 11, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

दो दिवसीय महुआ महोत्सव का कला संस्कृति मंत्री ने किया उद्घाटन

दो दिवसीय महुआ महोत्सव का कला संस्कृति मंत्री ने किया उद्घाटन

रिपोर्ट सुधीर मालाकार

वैशाली जिले के महुआ अनुमंडल के ऐतिहासिक गांधी मैदान में बिहार सरकार के कला संस्कृति व युवा विकास मंत्री जितेंद्र कुमार राय ने दीप प्रज्वलित कर दो दिवसीय युवा महोत्सव का शुभारंभ किया । इस अवसर पर वैशाली जिलाधिकारी यशपाल मीणा द्वारा सम्मानित मुख्य अतिथियों को शाल एवं बुके देकर स्वागत किया गया ।महुआ महोत्सव का उद्घाटन के समय बिहार सरकार के पूर्व कला व संस्कृति मंत्री शिवचंद्र राम, महुआ विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक डॉ मुकेश रोशन ,पातेपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक लखेंद्र कुमार रोशन उर्फ लखेंद्र पासवान ,पूर्व विधान पार्षद विष्णु देव राय, वैशाली पुलिस आरक्षी अधीक्षक मनीष कुमार ,महुआ अनुमंडल पदाधिकारी संदीप कुमार ,पुलिस उपाधीक्षक पूनम केसरी सहित अन्य पदाधिकारी एवं राजनेता उपस्थित थे ।समारोह को संबोधित करते हुए कला संस्कृति मंत्री जितेंद्र राय ने कहा कि महोत्सव का आयोजन करना सिर्फ संस्कृति कार्यक्रम दिखा नहीं है, जबकि बिहार की छुपी हुई प्रतिभाओं को निखारने और उन्हें विश्व पटल तक पहुंचाना मुख्य उद्देश्य है। खेल के क्षेत्र में भी युवाओं के प्रतिभा को निखार कर एक योग्य खिलाड़ी बनाना बनाने का प्रयास जारी है ।इस मौके पर महुआ अनुमंडल पदाधिकारी संदीप कुमार ने आगत अतिथियों का स्वागत किया। महुआ महोत्सव को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम ने कहा कि यह महुआ के लोगों के लिए गौरवशाली क्षण है , इसी क्षण के लिए महुआ के पूर्व दिवंगत पत्रकार गुरुदेव शास्त्री, राजेश्वर गुप्ता, नंदकिशोर महुआ वाला सहित अन्य लोगों का सपना पुरा हुआ । समारोह को पातेपुर भाजपा विधायक लखेंद्र कुमार रोशन ने महुआ को जिला बनाने की मांग की। महुआ विधायक डॉ मुकेश रोशन महुआ के उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि यहां की महान जनता के प्रयास के कारण मेडिकल कॉलेज, बायपास सहित कई महत्वपूर्ण विकासात्मक कार्य सफल हो पाए हैं। समारोह में राजापाकर विधायिका प्रतिमा कुमारी दास की थोड़ी देर के लिए उपस्थिति हुई। बड़ी संख्या में विभिन्न राजनीतिक नेता एवं सामाजिक कार्यकर्ता सहित तमाम जनप्रतिनिधि की उपस्थिति रही ।महुआ में पहली बार आयोजित हो रही महुआ महोत्सव की तैयारी अपेक्षाकृत संतोषजनक नहीं कही जा सकती है। बाहर से आए कलाकारों ने अपनी कलाकारी से समा बांधा वहीं विभिन्न विभाग के द्वारा लगाए गए प्रदर्शनी को लोगों ने खूब सराहा।दो दिवसीय महुआ महोत्सव का कला संस्कृति मंत्री ने किया उद्घाटन। रिपोर्ट सुधीर मालाकार वैशाली जिले के महुआ अनुमंडल के ऐतिहासिक गांधी मैदान में बिहार सरकार के कला संस्कृति व युवा विकास मंत्री जितेंद्र कुमार राय ने दीप प्रज्वलित कर दो दिवसीय युवा महोत्सव का शुभारंभ किया । इस अवसर पर वैशाली जिलाधिकारी यशपाल मीणा द्वारा सम्मानित मुख्य अतिथियों को शाल एवं बुके देकर स्वागत किया गया ।महुआ महोत्सव का उद्घाटन के समय बिहार सरकार के पूर्व कला व संस्कृति मंत्री शिवचंद्र राम, महुआ विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक डॉ मुकेश रोशन ,पातेपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक लखेंद्र कुमार रोशन उर्फ लखेंद्र पासवान ,पूर्व विधान पार्षद विष्णु देव राय, वैशाली पुलिस आरक्षी अधीक्षक मनीष कुमार ,महुआ अनुमंडल पदाधिकारी संदीप कुमार ,पुलिस उपाधीक्षक पूनम केसरी सहित अन्य पदाधिकारी एवं राजनेता उपस्थित थे ।समारोह को संबोधित करते हुए कला संस्कृति मंत्री जितेंद्र राय ने कहा कि महोत्सव का आयोजन करना सिर्फ संस्कृति कार्यक्रम दिखा नहीं है, जबकि बिहार की छुपी हुई प्रतिभाओं को निखारने और उन्हें विश्व पटल तक पहुंचाना मुख्य उद्देश्य है। खेल के क्षेत्र में भी युवाओं के प्रतिभा को निखार कर एक योग्य खिलाड़ी बनाना बनाने का प्रयास जारी है ।इस मौके पर महुआ अनुमंडल पदाधिकारी संदीप कुमार ने आगत अतिथियों का स्वागत किया। महुआ महोत्सव को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम ने कहा कि यह महुआ के लोगों के लिए गौरवशाली क्षण है , इसी क्षण के लिए महुआ के पूर्व दिवंगत पत्रकार गुरुदेव शास्त्री, राजेश्वर गुप्ता, नंदकिशोर महुआ वाला सहित अन्य लोगों का सपना पुरा हुआ । समारोह को पातेपुर भाजपा विधायक लखेंद्र कुमार रोशन ने महुआ को जिला बनाने की मांग की। महुआ विधायक डॉ मुकेश रोशन महुआ के उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि यहां की महान जनता के प्रयास के कारण मेडिकल कॉलेज, बायपास सहित कई महत्वपूर्ण विकासात्मक कार्य सफल हो पाए हैं। समारोह में राजापाकर विधायिका प्रतिमा कुमारी दास की थोड़ी देर के लिए उपस्थिति हुई। बड़ी संख्या में विभिन्न राजनीतिक नेता एवं सामाजिक कार्यकर्ता सहित तमाम जनप्रतिनिधि की उपस्थिति रही ।महुआ में पहली बार आयोजित हो रही महुआ महोत्सव की तैयारी अपेक्षाकृत संतोषजनक नहीं कही जा सकती है। बाहर से आए कलाकारों ने अपनी कलाकारी से समा बांधा वहीं विभिन्न विभाग के द्वारा लगाए गए प्रदर्शनी को लोगों ने खूब सराहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.