March 11, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

महुआ महोत्सव में विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी लोगों को कर रही जागरूक।

महुआ महोत्सव में विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी लोगों को कर रही जागरूक।

रिपोर्ट सुधीर मालाकार।

वैशाली !महुआ अनुमंडल के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित दो दिवसीय महुआ महोत्सव का शुभारंभ बिहार सरकार के कला व संस्कृति मंत्री जितेंद्र कुमार राय ने की । इस मौके पर क्षेत्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर के कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया ,साथ ही साथ जिले के विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए प्रदर्शनी के द्वारा लोगों को जागरूक किया गया। स्वास्थ्य विभाग की प्रदर्शनी डॉक्टर आरपी सिंह के नेतृत्व में लगी थी, जिसमें डॉ मनोरंजन कुमार सिंह, डॉ प्रभात कुमार सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे ।वहीं दूसरी तरफ समेकित बाल विकास परियोजना आंगनवाड़ी के सेविका एवं सहायिकाओं द्वारा भव्य प्रदर्शनी लगाई गई थी। सामाजिक कल्याण, मध्य निषेध, कृषि विभाग, वन विभाग ,लघु सिंचाई विभाग सहित अन्य कई विभागों द्वारा लोगों को जागरूक करने तथा जानकारी देने के लिए प्रदर्शनी लगाई गई थी, जिसे लोगों ने खूब सराहा ।वहीं कुछ प्रदर्शनी में खासी जानकारी न मिलने से निराश भी देखें । बिहार सरकार के मंत्री जितेंद्र राय के साथ पूर्व कला संस्कृति मंत्री शिवचंद्र राम, पातेपुर विधायक लखेंद्र कुमार रोशन महुआ विधायक डॉ मुकेश रोशन, महुआ अनुमंडलधिकारी संदीप कुमार ,पुलिस उपाधीक्षक पूनम केसरी सहित अन्य पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने प्रदर्शनियों का अवलोकन किया तथा प्रदर्शन में भाग लेने वाले सभी प्रतिनिधियों को बधाई दी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.