महुआ महोत्सव में कलाकारों ने समा बांधा ,लोग झूमने पर मजबूर।
महुआ महोत्सव में कलाकारों ने समा बांधा ,लोग झूमने पर मजबूर।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।
वैशाली !महुआ अनुमंडल के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित दो दिवसीय महुआ महोत्सव का शुभारंभ बिहार सरकार के कला व संस्कृति मंत्री जितेंद्र राय ने दीप प्रज्वलित कर किया ।इस मौके पर देश के नामी-गिरामी कलाकारों ने अपनी कला का जादू इस प्रकार बिखेरा की देर रात तक लोग झूमने को मजबूर हो गए। हालांकि प्रशासनिक ओर से दर्शकों के देखने की व्यवस्था ढंग से नहीं की गई थी ,फिर भी किसी भी तरह से बच्चे, बूढ़े ,नौजवान ,औरत ,मर्द सभी खड़े होकर भी कलाकारों का हौसला अफजाई करते रहे। कार्यक्रम के उद्घोष का रूपक त्रिविक्रम एवं कौशल प्रवेज ने अपनी जादुई आवाज में ऐसी घोषणा की, कि लोगों का मन मोह लिया। वही बंगाल से पधारे रंजना सरकार की टीम ने एक से बढ़कर एक नृत्य और गायन की प्रस्तुति की , कि दर्शक दांतो तले उंगली दबा रहे थे। दूरदर्शन के कलाकार राजा रंचो ने अपने द्विभाषी आवाज में दर्शकों का खूब मनोरंजन कराया ।वही मुंबई से पधारी प्रिया रानी पंडित की प्रस्तुति से लोग गदगद हो गए। महुआ में आयोजित हो रही पहली बार महुआ महोत्सव को देखकर लोग बड़े खुश नजर आ रहे थे ,वही प्रशासन की ओर से की गई व्यवस्था पर नाराजगी भी नजर आ रही थी।
