ज़िला कांग्रेस कमिटी का मंहगाई, सी बी आइ, ई डी, के कार्यकलापों से त्रस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओ का एक दिवसीय धरना
*ज़िला कांग्रेस कमिटी का मंहगाई, सी बी आइ, ई डी, के कार्यकलापों से त्रस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओ का एक दिवसीय धरना*
समस्तीपुर(जकी अहमद)
बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी समस्तीपुर के तत्वधान में देश की भाजपा नित मोदी सरकार की अलोकतांत्रिक, अमर्यादित, तथा विपक्षी नेताओं को गलत तरीके से तंग तबाह करने, CBI, ED तथा Income-tax विभाग का दुरुपयोग कर एक चक्र रचने का काम कर रही है इसी के विरुद्ध राष्ट्रपिता महात्मा गांधी स्मारक स्थल पर एक दिवसीय धरना का आयोजन किया गया। धरना का नेतृत्व जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष मो० अबू तमीम ने किया। धरना में अन्य लोगों के अलावा जिला कांग्रेस कमिटी के उपाध्यक्ष देवेंद्र नारायण झा, राम उदगार महतो, जिला महासचिव मुकेश कुमार चौधरी, सुनील पासवान, युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रितेश कुमार चौधरी, कांग्रेस एस०सी०/ एस०टी० विभाग के अध्यक्ष कामेश्वर पासवान, नगर अध्यक्ष डोमन राय, प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल मलिक, अरविंद कुमार सिंह, मो० फिरोज अंसारी, राम विलास राय, विश्वनाथ सिंह हजारी, अनिल कुमार तिवारी, मो० मोहिद्दीन, मो० अनवारूल, सूरज प्रकाश राम, गौरव चौहान, गोपाल कुमार शर्मा, चंद्र भूषण कुमार, भाग्य नारायण सिंह, मोइन रजा, बालमुकुंद राय, प्रकाश चंद चौधरी, परमानंद मिश्र सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
