March 11, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

अष्टयाम यज्ञ के लिए निकली कलश यात्रा

अष्टयाम यज्ञ के लिए निकली कलश यात्रा
महुआ। रेणु सिंह
महुआ के गद्दोपुर स्थित रासमंडल पर 24 घंटे की अष्टयाम यज्ञ को लेकर निकाली गई भव्य कलश यात्रा। कलश यात्रा में शामिल हुए 1001 महिलाएं। पंचमुखी चौक पंचानंद महादेव मंदिर से कलश में गंगा जल भर कर श्रद्धालु मंगरू चौक, जवाहर चौक, थाना चौक, गांधी चौक से होकर पुनः थाना चौक, पुराना बाजार होते हुए मिश्रा पेट्रोल पंप के पास है यज्ञ स्थल पर पहुंची। कलश यात्रा को लेकर भक्ति परवान पर था। भारी संख्या में अन्य श्रद्धालु भी कलश यात्रियों की सेवा में लगे थे। कलश यात्रा के साथ गाजे-बाजे भी थे। बताया गया कि 24 घंटे का या अष्टयाम यज्ञ होगा। यज्ञ की समापन पर भगवान की झांकी निकाली जाएगी और विवाह कीर्तन होगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.