April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

स्कूल में बाल संसद का हुआ गठन विवेक बने प्रधानमंत्री तो सना परवीन को उप प्रधानमंत्री का प्रभार

स्कूल में बाल संसद का हुआ गठन
विवेक बने प्रधानमंत्री तो सना परवीन को उप प्रधानमंत्री का प्रभार
महुआ। रेणु सिंह
महुआ प्रखंड के कन्हौली धनराज पंचायत अंतर्गत बिशनपुर बेझा स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में मंगलवार को बाल संसद का गठन किया गया। इस मौके पर सभी नव चयनित बाल संसद के सदस्यों को कार्यभार सौंपते शपथ दिलाई गई।
बाल संसद में विवेक कुमार को प्रधानमंत्री तो सना परवीन को उप प्रधानमंत्री का प्रभार दिया गया। इसी तरह छात्र अमित कुमार को शिक्षा मंत्री, निकहत खातून उप शिक्षा मंत्री, नंदन कुमार खेल एवं सांस्कृतिक मंत्री, नीतू कुमारी को उप खेल एवं सांस्कृतिक मंत्री, मंटू कुमार स्वास्थ्य एवं स्वच्छता मंत्री, चाहत कुमारी को उप स्वास्थ्य एवं स्वच्छता मंत्री, रीता कुमारी जल एवं कृषि मंत्री, गुलाम हैदर उप जल एवं कृषि मंत्री, आदित्य राज पुस्तकालय एवं विज्ञान मंत्री, इकरा खातून उप पुस्तकालय एवं विज्ञान मंत्री, आशीष कुमार आपदा एवं प्रबंधन मंत्री, स्नेहा कुमारी को उप आपदा एवं प्रबंधन मंत्री बनाया गया। प्रभारी प्रधानाध्यापक रविंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि सभी नव चयनित बाल संसद के सदस्यों को पद एवं गोपनीयता का शपथ दिलाते हुए कार्यभार सौंपा गया। विद्यालय में बच्चों की भूमिका को अनिवार्यता को देखते हुए यह कमेटी का गठन किया गया है। इस मौके पर छात्र-छात्राएं और स्कूल के शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.