धोखाधड़ी मामले में जेल
धोखाधड़ी मामले में जेल
महुआ। रेणु सिंह
महुआ पुलिस ने धोखाधड़ी सहित कई मामलों में फरार चल रहे एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी मंगलवार को हुई।
बुधवार को जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष प्रभात रंजन सक्सेना ने बताया कि धोखाधड़ी सहित कई मामले में आरोपित बलिगांव थाने के बलिगांव चांदपुरा से आलोक कुमार को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आलोक कुमार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
