April 30, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

हरे कृष्णा हरे राम गौरीशंकर सीताराम की जाप से इलाका हुआ गुंजायमान

हरे कृष्णा हरे राम गौरीशंकर सीताराम की जाप से इलाका हुआ गुंजायमान
महुआ। रेणु सिंह
महुआ का इलाका अष्टयाम यज्ञ को लेकर भक्ति में सराबोर हो चला है। यहां जगह-जगह अष्टयाम यज्ञ को लेकर लोगों में भक्ति सिर चढ़कर बोल रही है
हरे कृष्णा हरे राम गौरीशंकर सीताराम की जाप से इलाका गूंजायमान है।
महुआ के पानापुर बिशनपुरा और बरियारपुर बुजुर्ग में 24 घंटे का अष्टयाम शुरू हुआ। जहां श्रद्धालुओं की भीड़ यज्ञ मंडप की परिक्रमा के लिए उमड़ पड़ी। यज्ञ में महिलाओं की भीड़ काफी देखी जा रही है हाथ में पूजन की थाल लिए महिलाएं यज्ञ मंडप पर पहुंचकर पूजन कर रही हैं और उनमें भक्ति परवान पर है। महुआ पंचमुखी चौक से चकसिकंदर सड़क पर बरियारपुर बुजुर्ग में अष्टयाम यज्ञ को लेकर पूरा इलाका भक्ति में लीन हो गया है। यहां पर मेला जैसा नजारा है। यज्ञ में पहुंचने वाले बच्चों के लिए झूला आदि भी लगाए गए हैं। वहीं विभिन्न सामानों की दुकानें भी सजी है। यज्ञ में मेला को लेकर बच्चों में तो उत्साह चरम पर है। ग्रामीणों के सहयोग से यह यज्ञ हो रहा है। उधर पानापुर बिशनपुरा में भी 24 घंटे का अष्टयाम यज्ञ शुरू हुआ। यहां पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। कई गांवों के लोग पहुंचकर यज्ञ देवता का पूजन कर रहे हैं। इस समय यज्ञ के द्वारा लोग प्रकृति को अनुकूल रहने के लिए मना रहे हैं ताकि किसान वर्ग को राहत मिले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.