हाथ में लाठी और दिल में सहनशीलता का सिखाया गया गुर
हाथ में लाठी और दिल में सहनशीलता का सिखाया गया गुर
आरएसएस के अभ्यास वर्ग में 75 युवा और किशोर हो रहे थे शामिल
1 सप्ताह का प्रशिक्षण वर्ग संपन्न
महुआ। रेणु सिंह
हाथ में रक्षा की लाठी और दिल में अपनों के प्रति सहनशीलता का अरमान लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का अभ्यास वर्ग चल रहा है। वे आत्मरक्षा के साथ-साथ राष्ट्र रक्षा को लेकर लाठी उठाने के तरीके सीख रहे हैं। अभ्यास वर्ग के पांचवें दिन उन्हें लाठी कला से लेकर विभिन्न योग कलाओं की जानकारी दी गई।
इसके साथ उन्हें अपनों के प्रति प्यार, स्नेह और सहनशीलता का भावना भी परोसा जा रहा है। महुआ हाजीपुर मार्ग अवस्थित महुआ थाना अंतर्गत फुलवरिया गैस गोदाम के पास परिसर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वारा चलाए जा रहे अभ्यास वर्ग में युवाओं और किशोरों को राष्ट्रीयता को सबसे ऊंचा दर्जा दिया जा रहा है। यहां प्रशिक्षण ले रहे युवा और किशोर में उत्साह और उमंग है। वह लाठी कला से लेकर आत्म रक्षार्थ विभिन्न योग कलाओं को उन्हें ट्रेनिंग दी जा रही है। यह अभ्यास वर्ग आगामी 9 अप्रैल तक चलेगा। बताया गया कि इस प्रशिक्षण में 14 खंड, 30 मंडल, चार नगर के कुल 75 प्रशिक्षणार्थी भाग ले रहे हैं। अभ्यास वर्ग में पहुंचे भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय कुमार सिंह तथा संघ के संतोष कुमार ने प्रशिक्षुओं को आत्मा रक्षा के साथ राष्ट्रहित के लिए हमेशा तत्पर रहने की नसीहत दी। उन्होंने यह भी कहा कि सनातन धर्म कभी राग द्वेष नहीं करता। फिर भी अपनी अस्मिता को बचाने के लिए हमें हर संभव तैयार रहना चाहिए। उन्होंने प्रशिक्षुओं को राष्ट्र के लिए अपना जीवन हर संभव समर्पित करने के लिए कहा। इस प्रशिक्षण में कार्यवाह दिलीप कुमार, मुख्य शिक्षक राजेश कुमार, शारीरिक प्रमुख संजय कुमार, मुकेश शुक्ला, राकेश कुमार, सुमन कुमार, पर्यवेक्षक राजेश शर्मा, व्यवस्था प्रमुख केशव शुक्ला, अमर कुशवाहा, बौद्धिक प्रमुख केदार प्रसाद, उत्पल, उमा शंकर, विक्की, विनय, बिरजू आदि सक्रिय योगदान दे रहे हैं। इस अभ्यास वर्ग में बौद्धिक सुवेदार भी पहुंचे और उन्होंने स्वयंसेवकों को राष्ट्र रक्षा, समाज हित, स्वयं के साथ परिवार और अपनो की मर्यादा को बनाए रखने के लिए नसीहत दी। उन्होंने कहा कि संघ किसी भी धर्म का विरोध नहीं करता। यह स्पष्ट विचारधारा का है। सनातन धर्म के द्वारा विश्व का कल्याण हो रहा है।
