प्रतिमा अनावरण के मौके पर जुटेंगे कई हस्तियां
प्रतिमा अनावरण के मौके पर जुटेंगे कई हस्तियां
महुआ के हरपुर ओस्ती चौक पर बनाई गई है डॉ भीमराव अंबेडकर की भव्य आदमकद प्रतिमा,
केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस व पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी सहित कई नेताओं को किया गया है आमंत्रित
महुआ। रेणु सिंह
महुआ के हरपुर ओस्ती चौक पर नवनिर्मित बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की आदमकद प्रतिमा का अनावरण गुरुवार को होगा। प्रतिमा अनावरण के लिए केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस व पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी सहित कई हस्तियों को आमंत्रित किया गया है यहां कार्यक्रम के पूर्व संध्या पर बुधवार को आयोजक द्वारा हर संभव तैयारी की गई है।
अंबेडकर संघर्ष समिति के अध्यक्ष देव कुमार चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि हरपुर ओस्ती चौक पर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की आदमकद प्रतिमा का निर्माण कराया गया है। प्रतिमा का अनावरण गुरुवार को होगा। प्रतिमा अनावरण के मौके पर केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस, पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के अलावा पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा, बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी, पूर्व मंत्री मुनेश्वर चौधरी, श्याम रजक, शिवचंद्र राम, एमएलसी भूषण राय, सकरा के विधायक अशोक चौधरी, स्थानीय विधायक डॉ मुकेश रोशन, पातेपुर विधायक लखींद्र कुमार रोशन, महुआ के पूर्व विधायक रविंद्र राय, प्रेमा चौधरी, जदयू के प्रदेश महासचिव जागेश्वर राय आदि को आमंत्रित किया गया है। आयोजक देव कुमार चौधरी ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारी पूरी कर ली गई है। प्रतिमा का अनावरण कार्यक्रम समारोह दोपहर में होगा।
