April 30, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

बाल संरक्षण समिति का बैठक प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार राय जी के अध्यक्षता में किया गया

बाल संरक्षण समिति का बैठक प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार राय जी के अध्यक्षता में किया गया

रिपोर्ट:प्रदीप सिंह,

वैशाली जिला के पातेपुर प्रखंड कार्यालय के सभागार कक्ष में प्रखंड स्तरीय बाल संरक्षण समिति का बैठक प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार राय जी के अध्यक्षता में किया गया! जिसमें बाल सुरक्षा जैसे मुद्दे पर उपस्थित सभी सदस्यों के बीच रिव्यु किया गया! प्रखंड में कार्यरत स्वयंसेवी संस्था समग्र शिक्षण एवं विकास संस्थान के जिला समन्वयक एहसान आलम के द्वारा बाल संरक्षण समिति के सदस्यों के द्वारा किए हुए कार्यों जैसे — ड्राप आउट बच्चों का विद्यालय में नामांकन, नियमित फॉलो अप, आधार कार्ड, बैंक खाता बनवाना, GPDP में बच्चों से सम्बंधित मुद्दे को डलवाना, प्रस्तुतीकरण किया गया!जिला बाल संरक्षण इकाई से मौजूद अमरेश कुमार ने परवरिश योजना और स्पॉनसरशिप योजना पर प्रकाश डालकर सभी का समझ बनाए! समेकित बाल विकास परियोजना पदाधिकारी के द्वारा नियमित बैठक संचालन करने का आह्वान किए! इस मौके पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सुरेश प्रसाद राय, प्रखंड क़ृषि पदाधिकारी शेखर कुमार मधुकर,मुखिया दिलीप कुमार, सुंदेशवर पासवान, शंकर पासवान, मुकुंद देवी SSEVS संस्था के जिला समन्वयक एहसान आलम, शरजील अहमद DCPU से अमरेश कुमार, सुनील कुमार, दीपक कुमार,दयानन्द मिश्रा, असगर अली आदि लोग मौजूद रहे!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.