March 16, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

यज्ञ मंडप की परिक्रमा करने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी

यज्ञ मंडप की परिक्रमा के लिए उमड़ी भारी भीड़
महुआ। रेणु सिंह
महुआ के पहाड़पुर में चल रहे श्री विष्णु महायज्ञ में तीसरे दिन शनिवार को यज्ञ मंडप की परिक्रमा करने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने यज्ञ मंडप की 108 बार परिक्रमा कर सुख समृद्धि के साथ राष्ट्र रक्षा आवाम की सुरक्षा के लिए मन्नत मांगी।
यज्ञ मंडप की परिक्रमा के लिए महिलाओं की भारी भीड़ से स्थल अस्त-व्यस्त बना रहा। बताया गया कि यहां 4:00 बजे भोर से ही श्रद्धालुओं की भीड़ यज्ञ मंडप की परिक्रमा करने के लिए उमड़ पड़ती है। यहां पूर्वाहन के 10:00 बजे तक श्रद्धालु यज्ञ मंडप की परिक्रमा करते हैं। उसके बाद तेज धूप और गर्मी होने कारण फिर शाम होने पर उनकी भीड़ जुटने लगती है। शाम में तो चकाचौंध रोशनी से जगमग हो उड़ता है। प्रमोद कुशवाहा ने बताया कि दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। डॉ प्रमोद कुशवाहा द्वारा श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की व्यवस्था की गई। यहां यज्ञ को लेकर बड़ा मेला सा लगा हुआ है। देवी देवताओं की बनी 101 मूर्तियां आकर्षण का केंद्र बिंदु बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.