March 16, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

ईद को लेकर दोनों समुदाय में दिखी गंगा जमुनी की तहजीब

ईद को लेकर दोनों समुदाय में दिखी गंगा जमुनी की तहजीब
सुबह में ईद की नमाज अदा के साथ गले मिल एक दूसरे को भी बधाई


महुआ। रेणु सिंह
रमजान का पाक महीना संपन्न होने के साथ ही शनिवार को ईद मनाया गया। अकीदतमंदो ने विभिन्न मस्जिदों, मदरसों इदगाहों पर सुबह में पहुंचकर ईद की नमाज अदा कर गले मिले और एक दूसरे को बधाई दी। ईद को लेकर मुस्लिम बस्तियों में काफी चहल-पहल रहा। रोजेदार नए नए कपड़े पहन कर खुशबूदार इत्र लगाया। एक दूसरे के यहां पहुंच कर पूरे 30 दिनों तक चलने वाले रमजान में रोजा समापन पर ईद की बधाई दी।
महुआ थाना के पास शाही मस्जिद में सुबह 7:45 बजे ईद की नमाज अदा की गई। यहां पर महुआ के अलावा विभिन्न जगहों से रोजगार पहुंचकर ईद की नमाज अदा कर अल्लाहताला से आवाम की सलामती और मुल्क की हिफाजत के लिए दुआ मांगी। यहां पर डॉ मो शमीम, दाऊद रहमान, तौकीर सैफी आदि ने बताया कि पूरे 30 दिनों तक रोजा रखने के बाद ईद मनाया जाता है। रोजेदारों पर अल्लाह की रहमत बरसती है। रमजान के पाक महीने में रोजेदार झूठ-फरेब से दूर रहते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि गरीबों की सेवा करना, दुखियों को दान देना, सच्चाई की राह पर चलना ही अल्लाह की इबादत है। इधर अहलेहदीस जमा मस्जिद पर सुबह 7 बजे नमाज अदा कर मुसलमान भाइयों ने एक दूसरे के गले मिले और जमकर सेवइयां खाई। छतवारा चकशेख, चकमजाहिद, लक्ष्मीपुर, चांदसराय, मधौल, हकीमपुर, अबाबाकरपुर, आदि मस्जिदों पर भी सुबह में नमाज अदा की गई। तीसीऔता में नन्हे बाबू, प्रकाश कुमार, मनीष सिंह ने मदरसे पर पहुंचकर अकीदतमंदो को ईद की बधाई दी और गले मिले। नमाज अदा के बाद रोजेदारों ने अपनों के बीच ईदी बांटी। विभिन्न जगह पर ईद का मेला भी लगा। जहां विभिन्न सामानों की दुकानें सजी थी और लोगों ने जमकर खरीदारी भी की। ईद को लेकर प्रशासन भी अलर्ट रहा। नमाज स्थलों के अलावा विभिन्न चौक चौराहों पर दंडाधिकारी के साथ पुलिस के जवान तैनात किए गए थे। सर्किल पुलिस इंस्पेक्टर मनोज कुमार सिंह, थानाध्यक्ष प्रभात रंजन सक्सेना, एसआई परशुराम सिंह सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी लगातार क्षेत्र में चक्कर लगाते रहे। यहां पर्व को लेकर दोनों समुदायों के बीच आपसी प्रेम और मिल्लत देख पदाधिकारी भी प्रशन्न दिखे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.