March 16, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

सरकारी स्कूलों में दी जा रही बेहतर शिक्षा: बीईओ

सरकारी स्कूलों में दी जा रही बेहतर शिक्षा: बीईओ
महुआ, रेणु सिंह
सरकारी विद्यालयों में बेहतर शिक्षा दी जा रही है। इसमें प्रशिक्षित शिक्षक शिक्षिकाएं बच्चों का भाग्य बनाते हैं। इसलिए माता पिता अपने बच्चों को पास के सरकारी स्कूलों में जरूर भेजें।
यह बातें सोमवार को महुआ प्रखंड की गोविंदपुर पंचायत अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय हुसैनीपुर उत्तरी में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अर्चना कुमारी ने कहा। यहां अष्टम वर्ग के विद्यार्थियों की विदाई सह विद्यालय परित्याग प्रमाण पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया था। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की भी जिम्मेदारी है वे अपने कर्तव्य का निर्वहन करें। मौके पर पंचायत के मुखिया विजय कुमार उर्फ मिंटू राय ने भी अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय समन्वयक अनिरुद्ध कुमार सिंह व संचालन धर्मेंद्र कुमार ने की।मौके पर शिक्षक उपेंद्र दास, सुरेंद्र कुमार राय, बबीता कुमारी, कंचन गुप्ता ,भूषण सिंह, अनुराधा कुमारी, नीलू कुमारी आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.